Categories: BiharNEWS

नीतीश को संजय झा ने दिलाई सदस्यता; चुनाव में जीत से एक्साइटेड जदयू बनाएगा एक करोड़ मेंबर

सत्र 2025-28 के लिए जनता दल यूनाइटेड(जेडीयू) के सदस्यता अभियान की शुरुआत शनिवार को हुई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में पार्टी के प्रमुख नेताओं ने दल की सदस्यता ग्रहण की। नीतीश कुमार को कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने सदस्यता दिलाई तो संजय झा को नीतीश कुमार ने अपने हाथों से सदस्य बनाया। नीतीश कुमार ने प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, केसी त्यागी, विजय चौधरी, श्रवण कुमार समेत कई बड़े नेताओं को अपने हाथ से सदस्यता दिलाई। पार्टी इस बार एक करोड़ से अधिक सदस्य बनाने के लक्ष्य पर काम कर रही है। पटना स्थित जदयू कार्यालय में सदस्यता अभियान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 2025 विधानसभा चुनाव में पार्टी की प्रचंड जीत के लिए का करने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा कि जनता दल यूनाइटेड ने अपने सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में सदस्यता अभियान शुरू हुआ। यह प्रदेश के गांव-गांव तक चलेगा। उन्होंने कहा कि जदयू पर बिहार की जनता को भरोसा है। नीतीश कुमार से बड़ी संख्या में लोग जुड़ने को उत्सुक हैं।

वहीं मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि बहुत बड़ी बात है कि आज से हम लोग सदस्यता अभियान की शुरुआत कर रहे हैं। पूरे बिहार में अभियान चलेगा। जिस तरीके से हम लोगों को प्रचंड जीत मिली है उसके बाद यह कार्यक्रम बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है। हमारे कार्यकर्ता पूरे बिहार में जाएंगे और सदस्य अभियान चलाएंगे। शनिवार को पार्टी कार्यालय में सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया। पार्टी को इस बार के चुनाव में 85 सीटों पर जीत मिली और नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने। इस जीत के रीयल हीरो पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर स्टेशन से खुलते ही राजधानी एक्सप्रेस पर असामाजिक तत्वों ने किया पथराव, B-5 कोच का शीशा टूटा

समस्तीपुर : समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेल खंड पर शुक्रवार की शाम राजधानी एक्सप्रेस को असामाजिक तत्वों ने…

3 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर में बदमाशों ने युवक को गोली मार किया जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चकनूर में बांध के पास शुक्रवार की देर शाम…

4 घंटे ago

सावधान! समस्तीपुर के पड़ोसी जिले दरभंगा में बर्ड फ्लू की पुष्टि, एक साथ 10 हजार कौआ की मौत; JCB से गढ्ढा खोदकर दफनाया

बिहार के दरभंगा में कौआ की मौत के बाद पशुपालन विभाग ने बर्ड फ्लू की…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में बूढ़ी गंडक नदी से महिला का बंधा शव बरामद, पत्थरों से बांधकर ह’त्या के बाद नदी में फेंका

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चकनूर रहमतपुर गांव के समीप शुक्रवार को बूढ़ी गंडक…

6 घंटे ago

बिहार में चलेंगी ठंडी हवाएं, 31 जनवरी को बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट

बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. कल यानी 31 जनवरी को…

7 घंटे ago

‘सिर पर कफन बांधकर चलता हूं’, भूमाफियाओं को डिप्टी CM विजय सिन्हा की सीधी चेतावनी

बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा इन…

10 घंटे ago