Categories: BiharNEWS

पार्टी की कमान संभालें निशांत, पटना में लगे पोस्टर; नीतीश कुमार के बेटे की JDU में एंट्री की अटकलें तेज

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। जनता दल यूनाइटेड के दफ्तर के बाहर लगी तस्वीरों से ऐसे संकेत मिल रहे हैं। हालांकि, पार्टी पहले ही साफ कर चुकी है कि इसे लेकर अंतिम फैसला निशांत की तरफ से ही लिया जाना है। ये पोस्टर ऐसे समय पर सामने आए हैं, जब जदयू ने राज्य में सदस्यता अभियान की शुरुआत की है।

राजधानी पटना स्थित जदयू के दफ्तर के बाहर पोस्टर लगे हैं। जिन पर लिखा है, ‘अब पार्टी की कमान संभालें निशांत।’ साथ ही लिखा है, ‘नीतीश सेवक मांगें निशांत।’

ऐसे शुरू हुआ अटकलों का दौर

शुक्रवार को जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने निशांत के नाम की चर्चा छेड़ दी थी। पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने निशांत के राजनीति में आने के संकेत दिए थे। उन्होंने कहा था, ‘पार्टी सदस्य, शुभ चिंतक और समर्थक, सभी चाहते हैं कि निशांत कुमार पार्टी में शामिल हो जाएं और काम करें। हम सभी यही चाहते हैं, लेकिन यह उनके ऊपर है कि वह कब पार्टी में आएंगे।’ खास बात है कि इस दौरान निशांत उनके पास ही थे।

कौन हैं निशांत कुमार

20 जुलाई 1975 को जन्मे निशांत, नीतीश कुमार और मंजू सिन्हा के इकलौते बेटे हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा पटना के सेंट केरन्स से हासिल की और बाद में मसूरी स्थित मानव भारती इंडिया इंटरनेशनल स्कूल का रुख किया। इसके बाद वह मेसरा के BIT यानी बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गए। यहां उन्होंने सॉफ्टवेयर इंजनीयरिंग की शिक्षा ली।

साल 2017 में निशांत ने कहा था कि उनकी राजनीति में आने में कोई दिलचस्पी नहीं है। इसके बजाए वह आध्यात्म का रास्ता अपनाएंगे। उन्होंने कहा था, ‘मुझे राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं है और ना ही इस क्षेत्र का ज्ञान है। मेरा पहला प्यार आध्यात्म है और मैं उसी राह पर आगे बढ़ रहा हूं।’ हालांकि, इस साल जनवरी में भी बख्तियारपुर में एक कार्यक्रम में नजर आए थे और पिता के लिए समर्थन जुटा रहे थे।

सदस्यता अभियान

सीएम कुमार ने शनिवार को 2025 से 2028 तक के लिए सदस्यता अभियान की शुरुआत की थी। अभियान की शुरुआत यहां कुमार के पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के साथ हुई, जिसके बादराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, वरिष्ठ नेता वशिष्ठ नारायण सिंह और बिहार प्रदेश इकाई के अध्यक्ष उमेश कुशवाहा सहित अन्य ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

उस दौरान भी झा ने निशांत का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था, ‘इस पर फैसला निशांत को ही करना है। लेकिन अगर वह जद (यू) में शामिल होते हैं, तो यह पार्टी के लिए अच्छा होगा।’

Avinash Roy

Recent Posts

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

5 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

5 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

6 घंटे ago

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

6 घंटे ago

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

15 घंटे ago