Bihar

राजगीर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 13 पिचें तैयार, ड्रेनेज सिस्टम ऐसा की बारिश में भी नहीं रुकेगा खेल

राजगीर खेल परिसर के 18 एकड़ भूखंड पर निर्माणाधीन क्रिकेट स्टेडियम में चार हाई मास्ट लाइटें लगाई जाएंगी। इसके अलावा स्कोर बोर्ड, साउंड सिस्टम, वाटर सप्लाई, फायर अलार्म और फायर फाइटिंग सिस्टम जैसी सुविधाएं स्थापित की जा रही हैं। कैमरा प्लैटफार्म और टीवी व रेडियो कमेंट्री रूम, मैच के प्रसारण को और बेहतर बनाया जाएगा।

राजगीर में कुल 13 पिच तैयार

भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने बताया कि मैदान एवं पवेलियन का कार्य पूर्ण हो चुका है। स्टेडियम की पिचों को बीसीसीआई के मुख्य क्यूरेटर की देखरेख में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है। कुल 13 पिचें तैयार की गई हैं, जिनमें छह महाराष्ट्र के पुणे की लाल मिट्टी और सात बिहार के मोकामा की काली मिट्टी की हैं।

मोकामा की काली मिट्टी अपनी चिकनाई के लिए जानी जाती है, जो गेंद को बेहतर उछाल प्रदान करती है, जबकि महाराष्ट्र की लाल मिट्टी पिच की गुणवत्ता को और बढ़ाती है। मैदान पर घास बिछाने का कार्य पूरा हो चुका है।

वर्षा के लिए अत्याधुनिक ड्रेनेज सिस्टम

वर्षा के मौसम में खेल को निर्बाध रखने के लिए अत्याधुनिक ड्रेनेज सिस्टम स्थापित किया गया, जिससे बारिश का पानी की निकासी जल्द हो सके। जल निकासी के लिए परफोरेटेड पाइप लाइन बिछाई गई है। यह पाइप लाइन लगभग दो फीट की गहराई तक बिछी है और उसके ऊपर ग्रेवेल तथा मिट्टी की परत डालकर ग्रास लेवलिंग की गई। इससे पाइपें सतह पर नहीं दिखेंगी और मैदान की प्राकृतिक सुंदरता बनी रहेगी।

40 हजार ले सकेंगे खेल का आनंद

स्टेडियम में 40 हजार दर्शकों के बैठकर मैच का लुत्फ उठाने की व्यवस्था की गई है। रिवर्स पवेलियन में करीब 10 हजार लोग बैठकर क्रिकेट मैच देख सकेंगे। यहां फूड काउंटर, लिफ्ट, टियर-1-4 सीटिंग, प्रोडक्शन रूम, कैमरा प्लेटफार्म, शौचालय की सुविधाएं रहेंगी। जनरल स्टैंड वेस्ट, जनरल स्टैंड ईस्ट में लगभग 27 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी। जनरल स्टैंड में फूड काउंटर, शौचालय, लिफ्ट, टियर -1-4 सीटिंग जैसी सुविधाओं का कार्य प्रगति पर है। रिवर्स पवेलियन, जनरल स्टैंड वेस्ट एवं जनरल स्टैंड ईस्ट निर्माणाधीन है।

Avinash Roy

Recent Posts

रेलवे का नया सिस्टम : अब RAC टिकट वाले यात्री सीट के लिए TTE के पीछे नहीं भागेंगे, नई व्यवस्था से होगी काफी सहूलियत

समस्तीपुर : ट्रेन में आरएसी टिकट लेकर सफर करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे एक…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : सोये अवस्था में ग्रामीण चिकित्सक के सिर में ताबड़तोड़ गोली मारकर ह’त्या, सुबह जगने पर घर के लोगों को हुई जानकारी 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत परोरिया पंचायत स्थित केशरोरा गांव के…

8 घंटे ago

बिहार बोर्ड ने बढ़ायी परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख, इंटर-मैट्रिक के छात्र अब 30 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन…

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा-2027 के परीक्षार्थियों को राहत दी…

11 घंटे ago

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के नये छात्रों से भरी बस को रोककर मारपीट, विश्वकर्मा भगवान की प्रतिमा विसर्जन को जा रहे युवकों ने की मारपीट

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के नये सत्र के छात्रों से…

11 घंटे ago

शराब मामले में महिला समेत दो गिरफ्तार, तीन नशेड़ी भी पकड़े गए, मारपीट व चाकू से हमले के आरोपित को भी पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए शराब…

12 घंटे ago

सोये अवस्था में महिला से छेड़खानी कर आभूषण काटने का प्रयास, ग्रामीणों ने युवक को दबोचकर समस्तीपुर पुलिस को सौंपा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शीतलपट्टी गांव में घर में घुसकर महिला से छेड़खानी…

12 घंटे ago