बिहार के सारण जिले में छपरा नगर थाना पुलिस लाइन के पास रविवार को हुई हत्या के बाद पुलिस ने सोमवार की सुबह-सुबह हत्याकांड में शामिल अपराधी शिकारी राय का एनकाउंटर कर दिया है. जानकारी के अनुसार, मुफस्सिल थाना के बिशनपुर के पास पुलिस अपराधी को खोजने गई थी जहां उसने फायरिंग की और जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने शिकारी राय को गोली मार दी. इस कार्रवाई में शिकारी राय गंभीर रूप से घायल हो गया. हालांकि, इस फायरिंग में पुलिस का एक सब इंस्पेक्टर सुमन कुमार भी जख्मी हैं. बताया जा रहा है कि सारण पुलिस आजाद सिंह हत्याकांड का जांच कर रही थी तभी एसआईटी ने बिशनपुर के पास छापेमारी की और वहां शिकारी राय मिला जिसने पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दी.
छपरा पुलिस ने शिकारी राय को कब्जे में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया है और आगे की पूछताछ जारी है. पुलिस के अनुसार, शिकारी राय हत्या और लूट की कई वारदातों में वांटेड था. रविवार को पुलिस लाइन के पास हुए आजाद सिंह हत्याकांड में भी उसकी सीधी संलिप्तता सामने आयी थी. सारण जिले में लगातार बढ़ती आपराधिक गतिविधियों के बाद पुलिस उसकी तलाश में थी.
शिकारी राय से हथियार बरामद
सारण पुलिस के अनुसार, शिकारी राय कोई साधारण अपराधी नहीं है. वह छपरा और आसपास के इलाकों में हत्या, लूट और अपहरण जैसे संगीन मामलों का मास्टरमाइंड रहा है. शिकारी राय का असली नाम नंदकिशोर राय है जो गरखा के अख्तियारपुर का रहने वाला है और पिता का नाम रविंद्र राय है. छपरा और आसपास की इलाकों में कई अपराधी घटनाओं को अंजाम देने वाले शिकारी राय के पास से पुलिस ने एनकाउंटर के बाद दो अत्यधिक पिस्तौल और तीन मैगजीन बरामद किए हैं.
जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने मारी गोली
एसपी कुमार आशीष ने बताया कि रविवार को पुलिस लाइन के सामने भीष्म राय की हत्या हुई जिसकी सीसीटीवी फुटेज में शिकारी राय भी कैप्चर हुआ था. पुलिस के सीट शिकारी राय की तलाश में बिशनपुर पहुंची थी जहां उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी और पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में उसे गोली मार दी. हालांकि, इस दौरान पुलिस का एक सब इंस्पेक्टर सुमन कुमार गोली लगने से जख्मी हो गए जिनका इलाज जारी है. पुलिस के अनुसार अभी तक एक दर्जन से ज्यादा मामले शिकारी राय पर दर्ज होने की बात सामने आई है.
स्थानीय लोग राहत महसूस कर रहे
एसपी कुमार आशीष के अनुसार, शिकारी राय का गिरोह का आतंक इलाके में था. उसके गिरफ्तार होने से अब पूछताछ होगी और उसके नेटवर्क को तोड़ने का अभियान तेज होगा. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. स्थानीय लोग राहत महसूस कर रहे हैं, लेकिन सवाल उठ रहे हैं कि ऐसे अपराधी कैसे पनपते हैं? बिहार में अपराध दर में कमी लाने के लिए सरकार की क्या योजना है? शिकारी राय की कहानी बिहार के अपराधी तंत्र की एक कड़ी है और अब पुलिस ने उसके साथियों की तलाश तेज कर दी है.
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…
समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…
समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…
समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…
बक्सर के डुमरांव प्रखंड की छात्राओं के साथ दो शिक्षकों द्वारा किए गए घृणित कृत्य…
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…