Bihar

बिहार: निगरानी की बड़ी कार्रवाई, आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका चार हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने एक और बड़ा एक्शन लिया है। मुजफ्फरपुर में डाटा एंट्री ऑपरेटर को गिरफ्तार करने के बाद निगरानी की टीम ने मोतिहारी में बड़ी कार्रवाई की है। निगरानी की टीम ने बाल विकास परियोजना की सुपरवाइजर को 4 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।

दरअसल, मोतिहारी के केसरिया में तैनात बाल विकास परियोजना की एलएस अंबालिका कुमारी के खिलाफ निगरानी विभाग को भ्रष्टाचार की शिकायत मिली थी। शिकायत मिलने के बाद निगरानी ने पहले आरोप की जांच की। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद निगरानी की टीम केसरिया पहुंची और सुपरवाइजर को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया।

जैसे ही घूसखोर महिला सुपरवाइजर रिश्वत के पैसे ले रही थी, निगरानी की टीम ने धावा बोल दिया और उसे पैसों के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद निगरानी की टीम सुपरवाइजर को अपने साथ ले गई।

बताया जा रहा है कि आरोपी सुपरवाइजर ने 15 हजार की डिमांड की थी लेकिन चार हजार रुपए पर डील फाइनल हुई थी। निगरानी की टीम आरोपी सुपरवाइजर से पूछताछ करने के बाद उसे निगरानी की स्पेशल कोर्ट में पेश करेगी। निगरानी के इस एक्शन से जिले के सरकारी कर्मियों में हड़कंप मच गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में टायर दुकान से 54 पीस नकली ट्यूब किया गया बरामद, नगर थाने में FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में नियमित गैस आपूर्ति को लेकर SDO की वितरकों संग बैठक, गैस वितरण व्यवस्था सुधारने को बनी निगरानी टीम

घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…

7 घंटे ago

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

11 घंटे ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

16 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

16 घंटे ago