Categories: BiharNEWS

दरभंगा एयरपोर्ट को मिलेगा नया रूप, NOC मिलते ही शुरू हुआ काम, बनेगा बिहार का नया एविएशन हब

दरभंगा हवाई अड्डा पर विकास कार्य एक बार फिर से तेजी पर है. लंबे समय से अटकी पड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर काम चालू कर दिया गया है. परिसर के विकास में बाधा बन रही जल संसाधन विभाग की बांध को लेकर एनओसी (No Objection Certificate) जारी कर दी है. इससे एयरपोर्ट के अंदर रुके सभी कार्य शुरू होंगे.

न्यू टर्मिनल बिल्डिंग, कैट टू लाइट, एप्रन, टैक्सी वे आदि कार्य की गति तेज कर दी गयी है. विदित हो कि आठ नवंबर 2020 को उड़ान योजना के तहत यहां से घरेलू उड़ान सेवा की शुरुआत की गयी थी. जानकारी के अनुसार टर्मिनल भवन विस्तार, नए एप्रन, टैक्सी-वे निर्माण और केट-टू लाइट इंस्टॉलेशन जैसे अहम काम बाधित थे.

जल संसाधन विभाग की ओर से हवाई अड्डा की सुरक्षा को लेकर बनाये गये अस्थायी बांध को हटाने की मंजूरी नहीं मिलने के कारण कई निर्माण रुक गया था. बांध के कारण रन-वे तथा आसपास के क्षेत्र में मशीनरी की आवाजाही बाधित थी. कई बड़े कार्यों की प्रगति लगभग ठप हो गयी थी.

नाइट लैंडिंग की सुविधा को लेकर लाइट इंस्टॉलेशन जरूरी

विभाग की ओर से बांध हटाने का एनओसी जारी होने के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी और निर्माण एजेंसियों ने साइट पर दोबारा काम शुरू कर दिया है. विशेष रूप से केट-टू लाइट सिस्टम का इंस्टालेशन एयरपोर्ट के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण माना जा रहा है. 900 मीटर में कैट टू लाइट लगानी है. अब तक महज 300 मीटर में ही काम हो सका है. बाकी काम फिर से शुरू होने की बात कही जा रही है. विदित हो कि काम पूरा हो जाने पर विमानों के नाइट लैंडिंग की सुविधा मिल सकेगी. कम दृश्यता में भी फ्लाइट का संचालन संभव हो सकेगा. यह सुविधा दरभंगा को देश के प्रमुख हवाई अड्डों की श्रेणी में शामिल कर देगी.

सुचारू रूप से विमानों का हो सकेगा संचालन

विकास कार्य पूरा होने पर विमानों का सुचारू संचालन हो सकेगा. 54 एकड़ भूमि में नए टर्मिनल भवन बनने से यात्रियों की बढ़ती संख्या को संभालने में बड़ी मदद मिलेगी. नये भवन में आधुनिक वेटिंग एरिया, चेक-इन काउंटर, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य यात्री सुविधाओं को अत्याधुनिक किया जायेगा. एप्रन और टैक्सी-वे के विस्तार से विमान की पार्किंग क्षमता बढ़ेगी. फ्लाइट मूवमेंट और अधिक सुचारू होगा. एयरपोर्ट प्रबंधन का दावा है कि आने वाले समय में दरभंगा हवाई अड्डा, बिहार का बड़ा एविएशन हब बनकर उभरेगा. डीएम कौशल कुमार ने कहा कि दरभंगा एयरपोर्ट परिसर में बांध के कारण कई कार्य रुक गये थे. जल संसाधन विभाग की ओर से एनओसी मिल गया है. जल्द से जल्द बाकी कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है. खासकर कैट टू लाइट लगाने को लेकर विशेष निर्देश देते हुए समय से सभी काम पूरा करने को कहा गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

3 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

3 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

4 घंटे ago

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

13 घंटे ago