Bihar

‘CM नीतीश कुमार ने जिस युवती का हिजाब हटाया वह नाराज नहीं, शनिवार को नौकरी ज्वाइन करेगी; कॉलेज के प्रिंसिपल ने किया दावा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हिजाब वाले विवाद पर लगातार घमासान जारी है। कार्यक्रम के दौरान मुस्लिम युवती के चेहरे से हिजाब हटाने के मुद्दे पर लगातार उनकी आलोचना हो रही है। विपक्षी दलों के नेताओं ने उनके इस कृत्य को शर्मनाक करारा दिया है तो वहीं, कई राज्यों में नीतीश के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग हो रही है। हालांकि, इस पूरे विवाद के बीच जिस युवती के साथ ये घटना हुई, उसके कॉलेज के प्रिंसिपल ने चौंकाने वाला दावा किया है।

प्रिंसिपल ने क्या दावा किया?

दरअसल, बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने जिस डॉ नुसरत प्रवीण का हिजाब हटाया था उसने पटना के तिब्बी कॉलेज में पढ़ाई की थी। उस कॉलेज के प्रिंसिपल महफूजर रहमान ने चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा है कि नुसरत की एक बैचमेट से उनकी बात हुई है। उसने बताया कि नुसरत की नाराजगी जैसी कोई बात नहीं है। नुसरत ने नौकरी नहीं करने जैसी कोई बात भी नहीं कही है। नुसरत ज्वाइन करेगी।

नुसरत की बैचमेट ने क्या कहा?

हिजाब विवाद से जुड़ीं डॉ नुसरत प्रवीण की बैचमेट बिलकिस का बयान भी सामने आया है। जब बिलकिस से सवाल किया गया कि नुसरत कब ज्वाइन करेगी तो बैचमेट ने कहा- “मुझे खबर मिली है कि वह शनिवार को ज्वाइन करेगी। वह हमेशा परदे में रहती थी।” वहीं, कॉलेज के प्रिंसिपल ने बताया है कि डॉ. नुसरत शनिवार को 10 बजे पटना सदर अस्पताल में ड्यूटी ज्वाइन करेगी।

यहां समझें पूरा विवाद

इस पूरे विवाद की शुरुआत बीते सोमवार को हुई थी। दरअसल, बिहार की राजधानी पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नव नियुक्त आयुष चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र दे रहे थे। इसी दौरान नीतीश ने नियुक्ति पत्र ले रही एक मुस्लिम युवती चेहेरे से हिजाब हटा दिया था। इस घटना का वीडियो भी सामने आया था जिसपर बड़े स्तर पर हंगामा शुरू हो गया। राजद समेत विभिन्न विपक्षी दलों के नेताओं ने नीतीश कुमार के इस कृत्य को ‘शर्मनाक’ करार दिया था।

नीतीश कुमार को माफी मांगनी चाहिए- सपा सांसद 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा एक मुस्लिम महिला का हिजाब हटाने की कोशिश पर समाजवादी पार्टी जिया उर रहमान बर्क ने कहा, “ये शर्मनाक हरकत है। नीतीश कुमार को माफी मांगनी चाहिए। अगर माफी नहीं मांगते तो कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।” वहीं, महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा ने भी नीतीश कुमार के खिलाफ FIR दर्ज कराने की मांग की है।

Avinash Roy

Recent Posts

BREAKING : मुसरीघरारी में NH-28 पर पिस्टल के बल पर फाइनेंस कर्मी से लूट, तीन की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-28 पर फतेहपुर जामुन के समीप मंगलवार की देर…

4 घंटे ago

छात्रा ह’त्याकांड के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर समस्तीपुर पुलिस ने पोस्टर किया जारी, सूचना देने पर ईनाम की घोषणा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार की सुबह…

5 घंटे ago

वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल के सफाई कर्मियों की हड़ताल, घंटों ठप रही सफाई व्यवस्था

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के…

6 घंटे ago

अगलगी की घटना में चार भाइयों का संयुक्त घर राख, हजारों की संपत्ति स्वाहा, अग्निशमन विभाग की टीम ने पाया काबू

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख वार्ड 31 में सोमवार की देर रात आग…

6 घंटे ago

सहयोग शिविर में डीएम-एसपी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, प्रमाण-पत्र व जॉब कार्ड बांटे

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के हरपुरा बहरेता एवं अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत में…

7 घंटे ago

जितवारपुर ने एसओएस फुटबॉल क्लब को 3-0 से हराया, ‘द उम्मीद कप’ के फाइनल में बनाई जगह

समस्तीपुर : द उम्मीद कप-2026 बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के छठे दिन खेले गए दूसरे…

7 घंटे ago