नई सरकार गठन के बाद से नीतीश कुमार रोज बैठक कर रहे हैं. उन्होंने आदेश दिया है कि किस विभाग में कितनी सीट खाली है, इसकी एक लिस्ट बनाई जाये. इस क्रम में आज बिहार सरकार राज्य में उद्योगों का माहौल मजबूत करने के लिए बड़े पैमाने पर बदलाव करने का फैसला लिया है. अब सरकार ने उद्योगों की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा कदम उठाया है. जैसे केंद्र सरकार के पास CISF (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) है, उसी तरह बिहार में भी बिहार औद्योगिक सुरक्षा बल (BISF) बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.
भेजा जायेगा प्रस्ताव
राज्य के उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने बताया कि सरकार को नया सुरक्षा बल बनाने का प्रस्ताव भेजा जाएगा. उनका कहना है कि निवेशकों को सुरक्षित वातावरण देना बहुत ज़रूरी है, ताकि वे बिना डर के बिहार में उद्योग खोल सकें और बड़ी राशि लगाकर कारोबार बढ़ा सकें. इस सुरक्षा बल का काम औद्योगिक क्षेत्रों और बड़े कारखानों की सुरक्षा सुनिश्चित करना होगा.
सीएम नीतीश का लक्ष्य- बिहार को टॉप-5 निवेश-फ्रेंडली राज्य बनाना
शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दो घंटे से बैठक की. इसमें उन्होंने साफ कहा कि अगले पांच वर्षों में बिहार को देश के शीर्ष पांच निवेश के अनुकूल राज्यों में शामिल करना उनकी प्राथमिकता है. इसके लिए सरकार 50 लाख करोड़ रुपये तक का निवेश आकर्षित करने की तैयारी कर रही है.
बैठक में तय किया गया:
31 नए औद्योगिक पार्क और टेक हब की तैयारी
मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत के अनुसार ने बताया कि गया के डोभी में 1700 एकड़ में इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर लगभग तैयार है. 29 जिलों में 31 नए आधुनिक औद्योगिक पार्क बनाए जाएंगे. इनमें टेक्सटाइल और फार्मा जैसे सेक्टरों के लिए पार्क शामिल होंगे. इस पर कुल 26000 करोड़ रुपये खर्च होंगे. बिहार को एक बड़े टेक हब के रूप में विकसित करने की भी योजना है. इसके तहत डिफेंस कॉरिडोर, सेमीकंडक्टर पार्क, मेगा टेक सिटी, फिनटेक सिटी और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर जैसी परियोजनाओं पर काम शुरू कर दिया गया है.
समस्तीपुर : जिले में प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा…
समस्तीपुर : बनारस के काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चिकित्साविज्ञान संस्थान (आईएमएस) में सर्जरी विभाग की…
समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…
समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…