Bihar

प्रेम कुमार निर्विरोध बने बिहार विधानसभा के स्पीकर, नीतीश और तेजस्वी ने आसन पर बैठाया

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के गया सीट से लगातार 9 बार के विधायक डॉ. प्रेम कुमार बिहार विधानसभा के 18वें स्पीकर बन गए है। उन्हें विपक्षी विधायकों का भी समर्थन मिला है। प्रेम कुमार ने सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया। वे अकेले ही इस पद के लिए दावेदार थे, लिहाजा उन्हें मंगलवार को निर्विरोध चुन लिया गया।

मंगलवार को सदन में विधानसभा अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया की गई। इसके बाद प्रेम कुमार को स्पीकर चुन लिया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उन्हें आसन पर बैठाया। विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के विधायक राहुल कुमार ने कहा कि हमारा कोई उम्मीदवार नहीं है। हम लोग भी प्रेम कुमार के नाम के साथ हैं।

बिहार विधानसभा अध्यक्ष पद के उम्मीदवार प्रेम कुमार ने विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंगलवार को कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका निर्वहन करेंगे। सबका सम्मान होगा। लोकतंत्र में पक्ष और विपक्ष दोनों को साथ लेकर नियमावली के तहत काम किया जाएगा।

विजय कुमार सिन्हा और नंदकिशोर यादव के बाद प्रेम कुमार भाजपा कोटे से तीसरे स्पीकर होंगे। इसके पहले जदयू के दो स्पीकर उदय नारायण चौधरी और विजय कुमार चौधरी रह चुके हैं। नामांकन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए प्रेम कुमार ने सोमवार को कहा था कि वे प्रक्रिया और कार्य संचालन नियमावली के अनुसार सदन का संचालन करेंगे। इसमें सभी दलों का सहयोग लेंगे। उनको साथ लेकर चलेंगे।

उन्होंने कहा कि इस बार 100 से अधिक नए सदस्य निर्वाचित होकर आए हैं और उन्हें सदन की कार्यप्रणाली से अवगत कराने के लिए विशेष कार्यशाला होगी। प्रथम बार चुने गए विधायकों को प्रश्नकाल, शून्यकाल, तारांकित और अतारांकित प्रश्न आदि की जानकारी दी जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

2 घंटे ago

दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या का आरोप, मायके वालों के पहुंचने से पहले किया दाह-संस्कार

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

7 घंटे ago

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

1 दिन ago