Bihar

बिहार पुलिस 48 घंटे में वारदात का करेगी पर्दाफाश, DGP विनय कुमार ने सेट किया बड़ा लक्ष्य

बिहार को क्राइम फ्री स्टेट बनाने के लिए बिहार पुलिस इनोवेशन के साथ-साथ समय पर वारदात के खुलासे की दिशा में आगे बढ़ने जा रही है. डीजीपी विनय कुमार की रणनीति है कि जिस तरह डायल 112 का रिस्पांस टाइम 14 मिनट हो गया है, उसी तरह किसी भी वारदात के खुलासे का भी एक औसत टाइम तय कर दिया जाये और यह समय सीमा 48 घंटे की हो सकती है.

बिहार पुलिस के लिये चुनौती भरा लक्ष्य

पुलिस के लिए यह बड़ी चुनौती भरा लक्ष्य है. हाल के दिनों में पुलिस ने कई वारदातों का खुलासा 24 घंटे में किया है लेकिन कुछ वारदात ऐसे भी हैं, जिनका खुलासा करने के लिए पुलिस कई महीने से सुराग खोज रही है. डीजीपी विनय कुमार का कहना है कि बीते सालों से तुलना करें तो वारदात के खुलासे की समय सीमा घटी है. कई घटनाओं का पर्दाफाश 24 घंटे में कर दिया गया है.

अब तक लिखित आदेश जारी नहीं

इसके साथ ही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उद्भेदन की सीमा को 48 घंटे करने को लेकर अभी तक कोई लिखित आदेश जारी नहीं हुआ है. इस पर व्यवहारिक रूप से अमल में लाया जाना है ताकि समय सीमा के अंदर ही खुलासा करने का दबाव जांच अधिकारी पर नहीं हो. किसी भी घटना की जांच के लिए यह जरूरी भी है.

मार्च में काम करने लगेगी नयी साइबर क्राइम कंट्रोल यूनिट

साइबर घटनाओं से जुड़ी जांच पर खास ध्यान देने के लिए राज्य में साइबर क्राइम कंट्रोल यूनिट का एक अलग वर्टिकल बनाया जा रहा है. सूत्रों की मानें तो यह मार्च से पूरी क्षमता के साथ काम करने लगेगा. स्टेट नार्कोटिक यूनिट और साइबर क्राइम यूनिट प्रोहिबिशन का उद्देश्य नशे के धंधेबाजों और साइबर अपराधों को रोकना है. बीते जून महीने में दोनों यूनिट की स्थापना की घोषणा की गयी थी. एडीजी रैंक के अधिकारी इसको लीड करेंगे.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में टायर दुकान से 54 पीस नकली ट्यूब किया गया बरामद, नगर थाने में FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में नियमित गैस आपूर्ति को लेकर SDO की वितरकों संग बैठक, गैस वितरण व्यवस्था सुधारने को बनी निगरानी टीम

घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…

8 घंटे ago

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

12 घंटे ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

17 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

17 घंटे ago