Bihar

बिहार में सरकारी जमीन की खरीद-बिक्री पर तत्काल रोक, भू माफियाओं की नकेल कसने की तैयारी

बिहार में सरकारी जमीन के निजी हस्तांतरण पर रोक लगा दी गयी है। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने सभी प्रमंडलीय आयुक्त, डीएम, एसडीओ और सीओ को पत्र लिखकर भू माफिया व भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई और सरकारी जमीन की खरीद-बिक्री पर तत्काल रोक लगाने का निर्देश दिया है। मुख्य सचिव ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि यदि किसी सरकारी सेवक अवैध हस्तांतरण में संलिप्त हुए तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मुख्य सचिव ने पत्र में कहा है कि राज्य में ऐसे कई मामले उजागर हुए हैं, जिसमें सरकारी भूमि का निजी व्यक्तियों के पक्ष में अवैध दाखिल-खरिज एवं जमाबंदी सृजित कर भू-माफिया या किसी व्यक्ति विशेष को विभिन्न क्षेत्रीय पदाधिकारियों द्वारा ऐसी सरकारी भूमि का हस्तांतरण किया गया है। यह बिल्कुल अनियमित एवं अनैतिक है।

इसके अतिरिक्त राज्य में सुयोग्य श्रेणी के वासभूमिहीन परिवारों, व्यक्तियों को आवंटित सरकारी भूमि यथा गैर मजरूआ खास, गैर मजरूआ आम, सिलिंग की अधिशेष भूमि, बिहार विशेषाधिकार प्राप्त व्यक्ति वासभूमि अभिघृति अधिनियम, 1947 के तहत आवंटित भूमि की भी अवैध खरीद-बिक्री एवं निजी व्यक्तियों को हस्तांतरण के मामले भी सामने आए हैं।

दरअसल, पिछले दिनों इस प्रकार के सरकारी भूमि के अवैध हस्तांतरण के मामलों की समीक्षा की गई थी। इसके बाद यह निर्णय लिया गया है कि सरकारी भूमि के अवैध हस्तांतरण के ऐसे मामलों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए।

मुख्य सचिव के पांच प्रमुख निर्देश :

1- किसी भी प्रकार की सरकारी भूमि का हस्तांतरण अथवा आवंटन किसी संस्थान या व्यक्ति विशेष को बिना सरकार की अनुमति के नहीं किया जाएगा।

2- मंत्री परिषद् के अनुमोदन के बाद ही सरकारी भूमि के हस्तांतरण के लिए आवश्यकतानुसार कार्रवाई होगी।

3- राजस्व पदाधिकारियों के स्तर पर विचाराधीन अथवा लंबित मामलों में अब एक स्तर ऊपर के क्षेत्रीय पदाधिकारी, समाहर्त्ता या प्रमंडलीय आयुक्तों के अनुमोदन से भू हस्तांतरण होगा

4- उच्चतम न्यायालय के निर्णय-आदेश के बाद और पटना उच्च न्यायालय द्वारा पूर्व में निर्गत न्यायादेशों पर भी यह प्रक्रिया लागू नहीं होगी

5- राज्य सरकार ने औद्योगीकरण के लिए लैंड बैंक सृजित का निर्णय लिया है, ऐसे में सभी समाहर्त्ता सुलभ उपलब्धता के लिए जिला स्तर पर लैंड बैंक पोर्टल सृजित करेंगे

Avinash Roy

Recent Posts

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

5 घंटे ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में दशहरा से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात ‘रावण’, पांच जिलों में 15 से अधिक केस

समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…

5 घंटे ago

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

16 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

20 घंटे ago