Bihar

बिहार में ‘कोल्ड डे’ का अलर्ट, मौसम विभाग ने 1 जनवरी तक सतर्क रहने की दी सलाह

सर्द पछुआ हवा के कारण राज्य में घने कोहरे के साथ कनकनी का प्रभाव बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के Weather Forecast के अनुसार लोगों को नए वर्ष के दिन यानी एक जनवरी को कड़ाके की ठंड का सामना कर पड़ा सकता है।

बिहार के अधिसंख्य भाग घने कोहरे की चपेट में रहने के साथ कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी। सोमवार को समस्तीपुर सहित राज्य के 25 जिलों में कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी रहेगी।

सोमवार को समस्तीपुर, पटना सहित पूर्वी व पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सिवान, छपरा, शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, मधुबनी, दरभंगा, वैशाली, बेगूसराय, शेखपुरा, बक्सर, भोजपुर, अरवल, जहानाबाद, भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, नालंदा में कोल्ड डे जैसे हालात बने रहने की संभावना है। बर्फीली हवा के कारण दिन और रात कनकनी का असर बना रहेगा।

राज्य में सबसे ठंडा राजगीर रहा, जहां का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राजधानी का न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। राजधानी में सुबह के समय सौ मीटर की दृश्यता एवं 50 मीटर के साथ गयाजी में सबसे कम दृश्यता दर्ज हुई।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

6 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

7 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

10 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

10 घंटे ago