Categories: BiharNEWS

बिहार: ‘अपाचे नहीं R15 बाइक चाहिये’ दहेज में पसंदीदा गाड़ी न मिलने पर युवक ने तोड़ी शादी; बुलानी पड़ी पुलिस

दहेज की भूख ने एक बार फिर समाज को शर्मसार कर दिया। आर-15 बाइक की जगह अपाचे बाइक देने पर युवक ने शादी से इनकार कर दिया।

युवक की शादी 15 दिसंबर को होनी थी। इसी को लेकर लड़की के पिता ने लड़का को बाइक लेने बुलाया था। लेकिन दहेज लोभी युवक रेसिंग बाइक लेने की जिद पर अड़ा रहा। जबकि लड़की के पिता अपाचे बाइक देने के लिए बुलाया था और आखिर मामला थाना पहुंच गया और युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

मामला बिहार के किशनगंज जिले के सदर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां शादी से आठ दिन पूर्व दहेज में युवक को पसंदीदा बाइक नहीं मिलने की वजह से युवक के द्वारा शादी से इनकार करने का मामला प्रकाश में आया है।

मामले को लेकर शनिवार को सदर थाना में आरोपी युवक कटिहार जिले के बारसोई थाना क्षेत्र के निवासी रामविलास पासवान पिता रामेश्वर पासवान व मां प्रमिला देवी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।

वहीं, पुलिस ने आरोपी युवक रामविलास को हिरासत में ले लिया है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 15 दिसंबर को युवती की शादी कटिहार के बारसोई थाना क्षेत्र निवासी राम विलास पासवान से होने वाली थी। शादी को लेकर लड़की पक्ष वालों ने सारी तैयारी कर ली थी। मेहमानों को कार्ड वितरण के साथ साथ टेंट, हलवाई आदि का ऑर्डर तक दे दिया गया था। बेटी के विवाह को लेकर घर वाले खुश थे। रिश्तेदारों का आगमन भी शुरू हो चुका था।

वहीं, शनिवार को लड़की वालों ने युवक को उपहार में बाइक लेने के लिए किशनगंज बुलाया था। लेकिन इसी बीच रामविलास ने लड़की वालों द्वारा दी जा रही अपाचे बाइक लेने से इनकार कर लड़की के पिता के सामने आर-15 बाइक की डिमांड कर दी।

पहले अपाचे बाइक की हुई थी मांग

लड़की के पिता ने बताया कि पहले लड़के ने अपाचे बाइक मांगा था जिसे वो देने के लिए तैयार थे। लेकिन अब अचानक से दोगुनी कीमत की रेसिंग बाइक मांगने लगा। लड़की की मां ने कहा कि उन्हें इंसाफ चाहिए। दहेज लोभी युवक को लड़की वालो ने बहुत समझाया। लेकिन वो अपनी मांग पर अड़ा रहा।

हालांकि, पुलिस के द्वारा भी युवक को समझाने की कोशिश की गई। ताकि युवक मान जाए और लड़की का घर बस जाए।मामले को लेकर स्थानीय स्तर से जनप्रतिनिधियों ने भी लड़के को समझाया और कानून का हवाला भी दिया। लेकिन दहेज लोभी युवक टस से मस नहीं हुआ।

युवक ने कहा जब तक उन्हें आर-15 बाइक नहीं मिलेगा तब तक वह शादी नहीं करेगा। इसके बाद जनप्रतिनिधियों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी और पुलिस ने भी काफी समझाने क्या कोशिश किया। लेकिन युवक नहीं समझा और आखिर में युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

Avinash Roy

Recent Posts

मॉडिफाइड बाइक और तेज आवाज वाले साइलेंसर पर समस्तीपुर पुलिस की छापेमारी, तीन बाइक जब्त

समस्तीपुर : जिले में मॉडिफाइड मोटरसाइकिलों, तेज आवाज वाले साइलेंसर और ताजपुर - बख्तियारपुर फोरलेन…

1 घंटा ago

समता पार्टी के संस्थापक सदस्य शहीद प्रदीप महतो की 30वीं शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

समस्तीपुर : समता पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे शहीद प्रदीप महतो की 30वीं शहादत दिवस…

4 घंटे ago

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में सफल सिजेरियन के साथ प्रसव सेवा का शुभारंभ

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल…

8 घंटे ago

अपहरण की प्राथमिकी के बीच युवती खुद पहुंची कल्याणपुर थाने, पुलिस ने दर्ज किया बयान, जानें युवती ने क्या बताया…

समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 22 वर्षीया एक युवती के कथित…

9 घंटे ago

समस्तीपुर के शहीद सीताराम यादव के पुत्र की शिक्षा का जिम्मा उठाएंगे होली मिशन स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. धर्मांश रंजन

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार एवं होली मिशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के…

12 घंटे ago

आखिर किस जमीन को लेकर चल रहे विवाद में सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर हुई थी फायरिंग ?

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में बीते 17 फरवरी की शाम लोजपा (रा)…

13 घंटे ago