Bihar Vidhansabha Winter Session 2025: बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन भी कई अहम प्रक्रियाओं के साथ शुरू होगा. सोमवार को शपथ न ले पाए कुल 7 विधायकों को आज सदन में शपथ दिलाई जाएगी. इनमें सबसे चर्चा में जदयू विधायक अनंत सिंह हैं, जो दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद रहने के कारण पहले दिन सदन नहीं पहुंच सके थे. विधानसभा सचिवालय ने पुष्टि की है कि सभी अनुपस्थित विधायकों को आज शपथ दिलाने की व्यवस्था की गई है, ताकि सत्र की शुरुआती औपचारिकताएं पूरी हो सकें.
पहले दिन जाले से भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा और लौरिया से विनय बिहारी भी अनुपस्थित रहे थे. दोनों की तबीयत खराब होने की बात सामने आई है और वे आज शपथ ले सकते हैं. जदयू के अनंत सिंह के अलावा मंत्री मदन सहनी समेत तीन अन्य विधायक भी सोमवार को सदन में नहीं दिखे थे. सचिवालय के मुताबिक, सभी को आज शपथ दिलाई जाएगी.
स्पीकर का चुनाव आज का सबसे अहम हिस्सा होगा. भाजपा विधायक डॉक्टर प्रेम कुमार ने सोमवार को स्पीकर पद के लिए नामांकन दाखिल किया था. उनके खिलाफ किसी अन्य सदस्य ने नामांकन नहीं किया है, ऐसे में प्रेम कुमार का निर्विरोध स्पीकर चुना जाना तय माना जा रहा है. शपथ ग्रहण के तुरंत बाद चुनाव प्रक्रिया पूरी की जाएगी. इसके बाद सदन की कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी जाएगी.
पहले दिन नवनिर्वाचित विधायकों को प्रोटेम स्पीकर नरेंद्र नारायण यादव ने गोपनीयता की शपथ दिलाई थी. सदन में राजनीतिक माहौल शांतिपूर्ण लेकिन उत्साहपूर्ण रहा. सत्र के तीसरे दिन राज्यपाल सदन को संबोधित करेंगे. अपने अभिभाषण में वे सरकार की नीतियों, उपलब्धियों और भावी योजनाओं का ब्योरा देंगे. चौथे और पांचवें दिन अभिभाषण पर चर्चा होगी, जिसमें सत्ता और विपक्ष दोनों अपनी-अपनी तैयारी के साथ उतरेंगे. इस दौरान अनुपूरक बजट भी पेश किया जाएगा, जिस पर विस्तृत बहस होने की संभावना है.
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…
बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…
फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…
समस्तीपुर : बेटे के अपहरण की झूठी कहानी और जान से मारने की धमकी देकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…