Categories: BiharNEWS

2023-24 बैच के 8 ट्रेनी IPS अधिकारियों को मिले जिले, अनिकेत कुमार द्विवेदी की समस्तीपुर में पोस्टिंग

बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस महकमे में नई ऊर्जा भरने के उद्देश्य से सोमवार को एक अहम अधिसूचना जारी की है. इसके तहत भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 2023 और 2024 बैच के कुल 8 प्रशिक्षु अधिकारियों को फील्ड ट्रेनिंग के लिए अलग-अलग जिलों में तैनात किया गया है. ये सभी युवा अधिकारी अब सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) के तौर पर इन जिलों में कानून-व्यवस्था संभालने के गुर सीखेंगे और उन्हें जिला व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा.

राजधानी पटना और गया जैसे महत्वपूर्ण जिलों में महिला अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है. जारी लिस्ट के मुताबिक, 2023 बैच की आईपीएस सुश्री सुषमा सागर को पटना आवंटित किया गया है, जबकि 2024 बैच की सुश्री दीप्ति मोनाली को गया जिले में तैनात किया गया है. इसके अलावा, अनिकेत कुमार द्विवेदी को समस्तीपुर, हेमंत सिंह को पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) और कार्तिकेयन ए० के० को पश्चिम चंपारण (बेतिया) भेजा गया है.

29 सप्ताह की होगी ट्रेनिंग 

उत्तर बिहार और अंग क्षेत्र के जिलों को भी नए अधिकारी मिले हैं. केतन अशोक इंगोले को दरभंगा, प्रसन्ना कुमार एम०वी० को मुजफ्फरपुर और सईम रज़ा को भागलपुर जिले में व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए भेजा गया हैये सभी अधिकारी हैदराबाद स्थित राष्ट्रीय पुलिस अकादमी से अपना पहला चरण पूरा करने के बाद बीते 23 नवंबर को बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर में योगदान दे चुके थेअब वे अगले 29 सप्ताह तक इन आवंटित जिलों में रहकर पुलिसिंग की बारीकियां सीखेंगे

गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इन अधिकारियों को निम्नलिखित जिलों में तैनात किया गया है:

  1. सुषमा सागर (2023 बैच): पटना

  2. अनिकेत कुमार द्विवेदी (2024 बैच): समस्तीपुर

  3. दीप्ति मोनाली (2024 बैच): गया

  4. हेमंत सिंह (2024 बैच): पूर्वी चम्पारण (मोतिहारी)

  5. कार्तिकेयन ए० के० (2024 बैच): पश्चिम चम्पारण (बेतिया)

  6. केतन अशोक इंगोले (2024 बैच): दरभंगा

  7. प्रसन्ना कुमार एम०वी० (2024 बैच): मुजफ्फरपुर

  8. सईम रज़ा (2024 बैच): भागलपुर

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

11 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

12 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

14 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

18 घंटे ago