Categories: BiharNEWS

2023-24 बैच के 8 ट्रेनी IPS अधिकारियों को मिले जिले, अनिकेत कुमार द्विवेदी की समस्तीपुर में पोस्टिंग

बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस महकमे में नई ऊर्जा भरने के उद्देश्य से सोमवार को एक अहम अधिसूचना जारी की है. इसके तहत भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 2023 और 2024 बैच के कुल 8 प्रशिक्षु अधिकारियों को फील्ड ट्रेनिंग के लिए अलग-अलग जिलों में तैनात किया गया है. ये सभी युवा अधिकारी अब सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) के तौर पर इन जिलों में कानून-व्यवस्था संभालने के गुर सीखेंगे और उन्हें जिला व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा.

राजधानी पटना और गया जैसे महत्वपूर्ण जिलों में महिला अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है. जारी लिस्ट के मुताबिक, 2023 बैच की आईपीएस सुश्री सुषमा सागर को पटना आवंटित किया गया है, जबकि 2024 बैच की सुश्री दीप्ति मोनाली को गया जिले में तैनात किया गया है. इसके अलावा, अनिकेत कुमार द्विवेदी को समस्तीपुर, हेमंत सिंह को पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) और कार्तिकेयन ए० के० को पश्चिम चंपारण (बेतिया) भेजा गया है.

29 सप्ताह की होगी ट्रेनिंग 

उत्तर बिहार और अंग क्षेत्र के जिलों को भी नए अधिकारी मिले हैं. केतन अशोक इंगोले को दरभंगा, प्रसन्ना कुमार एम०वी० को मुजफ्फरपुर और सईम रज़ा को भागलपुर जिले में व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है. ये सभी अधिकारी हैदराबाद स्थित राष्ट्रीय पुलिस अकादमी से अपना पहला चरण पूरा करने के बाद बीते 23 नवंबर को बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर में योगदान दे चुके थे. अब वे अगले 29 सप्ताह तक इन आवंटित जिलों में रहकर पुलिसिंग की बारीकियां सीखेंगे

गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इन अधिकारियों को निम्नलिखित जिलों में तैनात किया गया है:

  1. सुषमा सागर (2023 बैच): पटना

  2. अनिकेत कुमार द्विवेदी (2024 बैच): समस्तीपुर

  3. दीप्ति मोनाली (2024 बैच): गया

  4. हेमंत सिंह (2024 बैच): पूर्वी चम्पारण (मोतिहारी)

  5. कार्तिकेयन ए० के० (2024 बैच): पश्चिम चम्पारण (बेतिया)

  6. केतन अशोक इंगोले (2024 बैच): दरभंगा

  7. प्रसन्ना कुमार एम०वी० (2024 बैच): मुजफ्फरपुर

  8. सईम रज़ा (2024 बैच): भागलपुर

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

1 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

1 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

1 दिन ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

1 दिन ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

1 दिन ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

1 दिन ago