Categories: BiharNEWS

26 जनवरी तक आएगा BPSC TRE 4 का नोटिफिकेशन, मंत्री ने बताया कितने पदों पर होगी बहाली

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) के तहत होने वाली चौथे चरण की शिक्षक बहाली को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बीपीएससी टीरआई 4 का नोटिफिकेशन 26 जनवरी 2026 तक प्रकाशित किया जाएगा। यह जानकारी शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने सोमवार को दी। मंत्री ने यह भी बताया कि चौथे चरण में बिहार में शिक्षकों के कितने पदों पर बहाली की जाएगी।

शिक्षा मंत्री सुनील कुमार गुरुवार को गोपालगंज जिले के भोरे पहुंचे। इस दौरान वे गंडक परिसर में आयोजित एनडीए कार्यकर्ताओं के भोज कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने सरकारी स्कूल में शिक्षकों के पदों को भर्ती का अपडेट दिया। मंत्री ने कहा कि चौथे चरण की शिक्षक बहाली यानी BPSC TRE 4 में प्राथमिक, मध्य विद्यालय और प्लस-टू स्तर पर लगभग 27,00 से अधिक पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।

उन्होंने कहा कि इसके लिए शिक्षा विभाग द्वारा सभी जिलों से रिक्तियों का अपडेटेड ब्योरा मंगाया जा रहा है। रोस्टर तैयार होते ही बहाली की औपचारिक शुरुआत कर दी जाएगी। शिक्षा विभाग लगातार बीपीएससी के साथ समन्वय बनाकर काम कर रहा है, ताकि भर्ती प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी हो सके। सरकार का लक्ष्य है कि नई बहाली से विद्यालयों में शिक्षकों की कमी पूरी तरह दूर हो और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार आए।

बता दें कि शिक्षा विभाग को अभी तक 15 जिलों से ही टीचर के खाली पदों की जानकारी मिल पाई है। अभी तक 23 जिलों से वैकेंसी की जानकारी आना बाकी है। अधिकारियों की मानें तो सभी जिलों से कुल एक लाख पदों की रिक्ति आने की संभावना है, जिनकी दो चरणों मे बहाली की जाएगी। टीआरई 4 होने के तुरंत बाद टीआरई 5 का आयोजन भी होगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

11 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

1 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

1 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

2 दिन ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

2 दिन ago