Bihar

बिहार: 18 हजार के बिल पर 1800 की रिश्वत, निगरानी ने घूसखोर कल्याण अधिकारी को किया गिरफ्तार

बिहार में रिश्वतखोरी के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की सख्ती जारी है. इसी कड़ी में बेगूसराय में बड़ी कार्रवाई करते हुए निगरानी टीम ने जिला कल्याण पदाधिकारी और उनके नाजिर को ऑफिस से ही रंगे हाथों पकड़ा है.

रिश्वत लेते रंगे हाथ धराए दोनों आरोपी:

निगरानी विभाग की टीम ने समाहरणालय स्थित जिला कल्याण कार्यालय में छापेमारी की. यहां जिला कल्याण पदाधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल और उनके नाजिर जिवेन्द्र कुमार सिंह को 1800 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया. दोनों को कार्यालय से ही हिरासत में लिया गया.

मांगी थी 10 प्रतिशत कमीशन:

जानकारी के अनुसार, जिला कल्याण पदाधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल पर हर बिल पास करने के एवज में 10 प्रतिशत रिश्वत मांगने का आरोप है. इस बार 18 हजार रुपये के ऑफिस सप्लाई बिल को पास करने के लिए 1800 रुपये की मांग की गई थी. पहले भी ऐसी शिकायतें निगरानी विभाग को मिल रही थी.

निगरानी में दर्ज कराई थी शिकायत:

बछवारा निवासी मुकेश राम ने निगरानी विभाग में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने बताया कि उनका 18 हजार रुपये का स्टेशनरी सप्लाई बिल लंबे समय से पास नहीं किया जा रहा था. बार-बार गुहार लगाने के बावजूद पदाधिकारी 10 प्रतिशत कमीशन की मांग पर अड़े रहे.

जाल बिछाकर की गई कार्रवाई:

शिकायत की सत्यापन के बाद निगरानी टीम ने ट्रैप लगाया. योजना के तहत जैसे ही मुकेश राम ने 1800 रुपये की राशि दी, टीम ने दोनों आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया. डीएसपी सुजीत सागर ने इसकी पुष्टि की है.

चर्चा में निगरानी की कार्रवाई:

डीएसपी सुजीत सागर ने बताया कि फिलहाल दोनों आरोपियों से निगरानी विभाग पूछताछ कर रहा है. आगे की कानूनी कार्रवाई चल रही है. रिश्वतखोरी के इस मामले ने जिले में चर्चा को जन्म दे दिया है. लोग निगरानी की इस सख्ती की सराहना कर रहे हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

11 मिनट ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

32 मिनट ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड ने इंटर व मैट्रिक परीक्षा 2027 के लिए बढ़ाई फॉर्म भरने की तिथि, 31 अक्टूबर तक का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में…

7 घंटे ago

कंटेनर में छिपाकर रखी गई शराब लोड चारों Scorpio हो सकती है चोरी की, लगा है फर्जी नंबर प्लेट

समस्तीपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर शंकर चौक के पास उत्पाद विभाग की टीम…

7 घंटे ago