Bihar

वोटिंग के बीच अचानक वॉर रूम पहुंचे सीएम नीतीश, ललन सिंह और विजय चौधरी से भी की मुलाकात

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में वोटिंग जारी है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में चर्चा का तापमान मतदान केंद्रों से ज्यादा गर्म है. वोटिंग के बीच ही मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह के पटना स्थित आवास पहुंचे. दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में लंबी बातचीत हुई. उसके बाद नीतीश कुमार जदयू दफ्तर के war Room पहुंचे. जहां उन्होंने कार्यालय का निरीक्षण किया और बैठक की. साथ में प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और विजय चौधरी भी मौजूद रहे.

एनडीए के भीतर सीएम फेस को लेकर उठते रहे हैं सवाल

14 नवंबर को नतीजे आने हैं और उससे पहले जिस तरह एनडीए के भीतर सीएम फेस को लेकर लगातार सवाल उठते रहे. उस पृष्ठभूमि में यह मुलाकात जेडीयू खेमे की बेचैनी और तैयारी, दोनों का संकेत मानी जा रही है.

दूसरे चरण में तेज रफ्तार से हो रहा मतदान

पहले चरण की रिकॉर्ड 65 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग और दूसरे चरण की तेज़ रफ्तार मतदान ने जेडीयू और एनडीए नेताओं के दावे और बुलंद कर दिए हैं. पार्टी नेता लगातार कह रहे हैं कि माहौल साफ है और बिहार में फिर से नीतीश सरकार बन रही है. लेकिन इससे पहले सीएम उम्मीदवार को लेकर एनडीए में जो धुंध छाई थी, उसने जेडीयू को असहज कर दिया था.

अमित शाह के बयान के बाद कंफ्यूजन की शुरुआत

कंफ्यूजन की शुरुआत उस वक्त हुई जब गृह मंत्री अमित शाह ने एक इंटरव्यू में कहा था कि चुनाव तो नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जा रहा है, लेकिन नतीजों के बाद मुख्यमंत्री का चुनाव विधायक दल करेगा. उनका यह बयान तुरंत चर्चा का विषय बन गया और यह सवाल उठने लगा कि क्या नीतीश ही अगले सीएम होंगे.

शाह की बात को गलत ढंग से पेश किया गया- ललन

फिर केंद्रीय मंत्री और जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष ललन सिंह ने भी कहा कि शाह की बात को गलत ढंग से पेश किया जा रहा है. परंपरा यही रही है कि विधायक दल नेता चुनता है. 2020 में भी नीतीश को इसी तरह नेता चुना गया था.

नीतीश ही मुख्यमंत्री होंगे- राजनाथ सिंह

स्थिति साफ तब हुई जब पहले चरण के मतदान के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि चुनाव के बाद भी नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री होंगे. डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी कई दिनों से यही बात दोहरा रहे हैं कि नेतृत्व में कोई बदलाव नहीं होने वाला. इसी बीच नीतीश का ललन सिंह के घर पहुंचना कई सवाल उठाता है। क्या यह सीटों के आकलन पर चर्चा थी, सीएम फेस पर बनी धुंध का आखिरी निवारण, या फिर नतीजों के बाद की सरकार की रूपरेखा पर मंथन?

Avinash Roy

Recent Posts

PM मोदी के कार्यक्रम को लेकर वैशाली में 24 घंटे तक वाहनों के परिचालन पर रहेगी रोक; समस्तीपुर से पटना जाने वालों को बदलना होगा रूट

समस्तीपुर : वैशाली जिले के राजापाकर में आगामी 21 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में असमाजिक तत्वों ने ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस पर किया पथराव; ट्रेन के इंजन का शीशा क्षतिग्रस्त, सहायक लोको पायलट भी हुआ जख्मी

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : सोनपुर रेल मंडल के समस्तीपुर-दलसिंहसराय रेलखंड पर नाजिरगंज स्टेशन एवं बसढिया हॉल्ट के…

2 घंटे ago

गैरेज से लोहे का सामान चोरी करने के आरोप में युवक गिरफ्तार, चोरी का पांच जैक भी बरामद

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाने की पुलिस ने चोरी के मामले में कार्रवाई…

2 घंटे ago

22 नवंबर को समस्तीपुर मेडिकल कॉलेज में अकादमिक विभागों का होगा उद्घाटन, स्वास्थ्य मंत्री और उपमुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां शुरू

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन स्थित श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल नरघोघी में…

3 घंटे ago

कार-बाइक मालिकों की बल्ले-बल्ले! अब 3 साल तक नहीं कराना होगा पॉल्यूशन सर्टिफिकेट रिन्यू, सरकार ने बदले नियम

भारत सरकार ने गाड़ियों से निकलने वाले पॉल्यूशन को कंट्रोल करने के लिए नए नियमों…

7 घंटे ago

बिहार को PM मोदी देंगे 60 हजार करोड़ का गिफ्ट, 21 नवंबर को वैशाली में बड़ी जनसभा को करेंगे संबोधित

वैशाली जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य कार्यक्रम 21 नवंबर को प्रस्तावित है. कई…

7 घंटे ago