बिहार चुनाव के बीच तेज प्रताप यादव को लेकर बड़ा फैसला आया है। तेज प्रताप यादव को वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा मुहैया कराई गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस बाबत आदेश दिया है। अब सीआरपीएफ की सुरक्षा टीम तेज प्रताप को प्रोटेक्शन देगी। लालू यादव द्वारा परिवार और पार्टी से बेदखल किए जाने के बाद तेज प्रताप ने जनशक्ति जनता दल नाम से अपनी पार्टी बनाई है। बिहार चुनाव में तेज प्रताप महुआ सीट से उम्मीदवार हैं।
जानकारी के मुताबिक हाल ही में सुरक्षा एजेंसियों ने तेज प्रताप यादव की सिक्योरिटी को लेकर एक रिपोर्ट सौंपी थी। इसके बाद ही केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यह फैसला लिया है। एक बयान में तेज प्रताप ने यहां तक कहा था कि बिहार के हालात ऐसे हैं कि कब कहां हमला हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। उन्होंने केंद्र सरकार से सुरक्षा बढ़ाने की मांग भी की थी।
वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा में जिम्मेदारी सीआरपीएफ के जवान संभालते हैं। इस सुरक्षा के तहत पुलिस के 11 कमांडो तैनात किए जाते हैं। इसमें पुलिस के पांच स्टैटिक जवान वीआईपी की सुरक्षा के लिए उनके घर और आसपास रहते हैं। वहीं, छह पीएसओ तीन शिफ्ट में सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालते हैं।
समस्तीपुर : सदर अस्पताल के आईसीयू में गुरुवार की रात इलाज के दौरान महिला सिपाही…
समस्तीपुर : दीपावली और छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर ऐलौथ में डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुई एक…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के रामबाबू चौक पर शुक्रवार की देर शाम महिला से…
समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी, तोड़फोड़ और अवैध शराब कारोबार…
समस्तीपुर : भाजपा के संगठनात्मक जिला समस्तीपुर उत्तरी के अंतर्गत कल्याणपुर दक्षिणी एवं कल्याणपुर पश्चिमी…