Bihar

श्रेयसी सिंह ने संभाला IT और खेल मंत्रालय, बोलीं- स्पोर्ट्स पॉलिसी पर तेजी से होगा काम

भाजपा कोटे से दो बार विधायक रही सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और खेल विभाग की मंत्री बनाई गई श्रेयसी सिंह ने शनिवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया। श्रेयसी सिंह पहली बार नीतीश मंत्रिमंडल का हिस्सा बनी हैं। उन्हें खेल और आईटी जैसे महत्वपूर्ण विभाग का जिम्मा मिलने के बाद से उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले समय में जहां बिहार आईटी सेक्टर में तेजी से आगे बढ़ेगा।

वहीं, खेल और खिलाड़ियों के लिए भी सुविधाओं में विस्तार होगा। विभाग का कार्य संभालने के बाद श्रेयसी सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्राथमिकताओं का ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि खेल जगत का हिस्सा होने के नाते उन्हें खिलाड़ियों की जरूरतों, चुनौतियों और संरचनात्मक समस्याओं की बेहतर समझ है।

उन्होंने आगे कहा कि जो समस्याएं हैं वे जल्द दूर हो सके, इसके लिए वे एक विस्तृत ब्लूप्रिंट तैयार करेंगी, जिसके आधार पर खिलाड़ियों के प्रशिक्षण, बुनियादी ढांचे, उपकरण, सुविधाएं और स्पोर्ट्स पॉलिसी पर तेजी से काम होगा। श्रेयसी सिंह ने कहा कि आने वाले समय में बिहार में खेल संस्कृति को नई दिशा दी जाएगी और प्रतिभाओं को उनकी मेहनत के अनुरूप उचित प्लेटफार्म मिलेगा। बिहार सरकार के गठन के बाद मंत्रियों के पद का शुक्रवार को बंटवारा हो गया है। बंटवारा होने के बाद नव नियुक्ति मंत्रियों ने आज पदभार ग्रहण किया।

Avinash Roy

Recent Posts

SC-ST अत्याचार निवारण मामलों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त — सदर SDO

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…

2 घंटे ago

‘बिहारी बाबु’ ईशान किशन बने SRH के कप्तान, अभिषेक शर्मा को भी बड़ी जिम्मेदारी

आईपीएल 2026 से पहले सैनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ा फैसला लिया है. फ्रेंचाइजी ने विकेटकीपर बल्लेबाज…

2 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल कारा पहुंचे DM, ‘बंदी दरबार’ में सुनी कैदियों की समस्याएं, ओपन जिम का किया उद्घाटन

चापाकल, वाटर कूलर और सोलर सिस्टम लगाने का दिया आश्वासन समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा…

4 घंटे ago

यूजीसी नियम लागू कराने पटना की सड़कों पर उतरे छात्र, पुलिस से भिड़ंत्त; 7 हिरासत में

बिहार की राजधानी पटना में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) नियम लागू करने के समर्थन में…

4 घंटे ago

चार साल बाद भी दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक पर ROB निर्माण शुरू नहीं

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक पर एनएचएआई की योजना के तहत आरओबी एवं…

6 घंटे ago