Bihar

सम्राट के गृहमंत्री बनते ही एक्शन शुरू, बेगूसराय में एनकाउंटर; हत्या के आरोपी को बिहार पुलिस ने गोली मारी

बिहार में नई सरकार के गठन होने के साथ ही पुलिस बदमाशों के खिलाफ एक्शन मोड में आ गई है। शुक्रवार की रात बेगूसराय में STF और जिला पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में एनकाउंटर हुआ।

इसमें एक कुख्यात घायल हो गया है। उस पर सरपंच के बेटे के मर्डर का आरोप है। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र शालिग्राम और मल्हीपुर गांव के आसपास की है।

घायल बदमाश तेघड़ा थाना क्षेत्र के बनहारा गांव के रहने वाले राजकिशोर राय का बेटा शिवदत्त राय (27) है। मौके से पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार और कैश भी बरामद किया है। घायल का इलाज बेगूसराय के सिविल हॉस्पिटल में पुलिस हिरासत में चल रहा है। पुलिस उसकी हालत के बारे में अभी कुछ नहीं बता रही है।

STF को इनपुट मिला था कि फरार बदमाश शिवदत्त राय साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के मल्हीपुर के आसपास हथियार खरीदने आया है। इनपुट मिलते ही STF की टीम वहां पहुंच गई। जिसके बाद स्थानीय थाना को सूचना दी गई।

पुलिस को देखते ही भागने लगे 6 बदमाश

STF और स्थानीय थाना की पुलिस इनपुट वाले जगह पर पहुंची, तो दो बाइक पर सवार 6 बदमाश पुलिस को देखते ही गोली चलाने लगे। आत्मरक्षा में पुलिस ने गोली चलाई तो एक गोली शिवदत्त राय की जांघ में लगी तो वह गिर गया। जबकि, अन्य अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए।

शिवदत्त राय को पकड़ कर पुलिस ने जब पूछताछ की, तो उसकी निशानदेही पर एक घर से भारी मात्रा में हथियार, कैश और कफ सिरप बरामद किए गए हैं।

बता दें कि 2 सितंबर 2022 की रात तेघड़ा थाना क्षेत्र के धनकौल पंचायत के सरपंच मीना देवी के बनहारा स्थित घर पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी की थी।

जिसमें सरपंच के छोटे बेटे अवनीश कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, जबकि बड़ा बेटा रजनीश कुमार घायल हो गया था। लूटपाट का विरोध करने पर मर्डर हुआ था। इस मामले में शिवदत्त राय और उसके गिरोह के सरगना सहित कई बदमाशों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

गिरफ्तारी नहीं होने पर एसटीएफ उसके पीछे लगी हुई थी, इसी दौरान इनपुट के आधार पर रात में जब उसकी गिरफ्तारी की कोशिश की गई, तो बदमाशों ने पुलिस पर गोली चला दी। बदमाशों ने पुलिस पर 6-7 राउंड गोली चलाई। जवाब में पुलिस ने भी तीन राउंड गोली चलाई है।

सरपंच के बेटे के हत्या मामले में करीब एक साल पहले शिवदत्त राय को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया था। वहां से बेगूसराय लाकर जेल भेजा गया था और करीब दो महीने पहले बेल पर बाहर आया था।

सम्राट चौधरी के गृहमंत्री बनने के बाद पुलिस डिपार्टमेंट ऐक्शन में है। संगठित अपराध को लेकर DGP विनय कुमार ने सभी जिलों की पुलिस को नजरिया बदलने का आदेश जारी कर दिया है।

जिसमें कहा गया है कि संगठित अपराध का मतलब सिर्फ बड़ी आपराधिक घटनाएं नहीं। या सिर्फ वैसी घटनाएं नहीं जिसमें बड़ा गिरोह शामिल हो।

संगठित अपराध की श्रेणी में वैसी वारदात को भी शामिल किया गया हैं जिन्हें अब तक छोटी घटनाएं मानकर पुलिस हल्के में ले रही थी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

3 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

9 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

10 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

10 घंटे ago

मुफस्सिल पुलिस ने बिशनपुर टारा गांव में 889.6 लीटर अवैध शराब जब्त, चार तस्करों पर केस दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…

10 घंटे ago

पूसा में महिला वैज्ञानिक के घर चोरी के आरोप में पूछताछ के लिये पुलिस हिरासत में ली गयी विधवा महिला से बेरहमी से मारपीट का आरोप

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में महिला वैज्ञानिक के आवास पर…

11 घंटे ago