Bihar

‘हरे झंडे वाली RJD फर्जी है’, राघोपुर में तेजस्वी के खिलाफ तेज प्रताप का प्रचार

बिहार चुनाव के सियासी घमासान में अब भाई-भाई भी आमने-सामने आ गए हैं। लालू यादव के दोनों बेटों ने एक-दूसरे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को तेज प्रताप यादव ने तेजस्वी के गढ़ राघोपुर में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होने जनशक्ति जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रेम कुमार के लिए वोट मांगे। इस दौरान उन्होने कहा कि हरा झंडा वाला राजद पार्टी फर्जी है। असली लालू जी की पार्टी (जनशक्ति जनता पार्टी) यही है। हरा वाला जयचंद के चक्कर में है, असली अर्जुन राघोपुर से प्रेम कुमार है।

तेजस्वी के गढ़ में गरजे तेज प्रताप

सोशल मीडिया एक्स पर तेज प्रताप ने लिखा कि जनसभा में हजारों की संख्या में जनता जनार्दन का उपस्थित होकर अपना बहुमूल्य आशीर्वाद देना, यह साबित करता है कि राघोपुर विधानसभा में भी जनशक्ति जनता दल की भारी लहर दौड़ रही है। आगामी 6 नवंबर को जनशक्ति जनता दल के ब्लैकबोर्ड चुनाव चिन्ह पर अपना आशीर्वाद देकर प्रेम कुमार जी को भारी मतों से विजयी बनाएं।

महुआ में तेजस्वी ने राजद प्रत्याशी के लिए प्रचार किया

इससे पहले रविवार को तेजस्वी यादव ने वैशाली के महुआ में चुनावी रैली को संबोधित किया था। राजद प्रत्याशी मुकेश रौशन के लिए वोट मांगे। इस दौरान महुआ से जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे अपने बड़े भाई तेज प्रताप यादव पर भी तेजस्वी ने इशारों काफी कुछ कहा। उन्होने कहा कि पार्टी से ऊपर कोई नहीं होता है और महुआ में मुकेश रौशन को टिकट देकर लालू यादव (आरजेडी सुप्रीमो) ने भेजा है।

आपको बता दें महुआ से लालू के बड़े बेटे और जेजेडी के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव चुनाव लड़ रहे हैं। राजद से निकाले जाने के बाद उन्होने अपनी अलग पार्टी बनाई है। वहीं सिंगापुर से आईं लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने राघोपुर में तेजस्वी के लिए वोट मांगे। वहीं तेज प्रताप के सवाल पर उन्होने कहा कि मेरे भाई तेज प्रताप को आशीर्वाद है, वे जीतेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

4 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

5 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : अपराध की साजिश रच रहे चार गिरफ्तार, 2 पिस्टल व 8 कारतूस बरामद; जेल में बंद भाई ने भेजे थे हथियार और गोलियां 

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव में अपराध की योजना बनाने की…

5 घंटे ago