Bihar

SC वर्ग के बाद राजपूत-कुर्मी प्रत्याशियों ने जीतीं सबसे ज्यादा सीटें, NDA में यादव विधायक महागठबंधन से ज्यादा

सटीक रणनीति, सोशल इंजीनियरिंग और जनता तक योजनाओं का लाभ पहुंचाकर एनडीए ने इस बार बड़ी जीत प्राप्त की है। जदयू का लव-कुश (कोइरी-कुर्मी) वोट बैंक पूरी तरह से एकजुट रहा। वैश्य, स्वर्ण के साथ ही छोटी-छोटी जनसंख्या वाली जातियां भाजपा के नेतृत्व में एनडीए के पक्ष में गोलबंद हुईं।

अनुसूचित जाति का साथ भी एनडीए को मिला और यादव वोटों में विभाजन भी हुआ। दूसरी तरफ महागठबंधन के आधार वोट बैंक में बिखराव दिखा। माय (मुसलमान-यादव) समीकरण पूरी तरह से दरक गया। सीमांचल में जहां मुस्लिम ओवैसी के साथ हो गए। वहीं, कोसी में एनडीए के यादव प्रत्याशी महागठबंधन के यादव प्रत्याशी पर भारी पड़ गए।

पिछड़ा (ओबीसी) और अति-पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) को लुभाने की कांग्रेस की मशक्कत किसी काम की नहीं रही और मल्लाह, बिंद, नोनिया, केवट वोटों की सौदागर बनी विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) की मतदाताओं ने एक नहीं सुनी। बहुत पहले से ईबीसी एनडीए, विशेषकर नीतीश कुमार के लिए प्रतिबद्ध रहा है। उसमें सेंधमारी करने के किसी भी प्रयास में इस बार महागठबंधन को सफलता नहीं मिली।

इस बार सफल नहीं हो सका राजद का माय समीकरण

इस बार दोनों गठबंधनों यानी एनडीए और महागठबंधन की ओर से अपने आधार वोटरों का ध्यान रखते हुए दूसरी जातियों के जुझारू चेहरों को भी मैदान में उतारा गया। अलबत्ता भाजपा ने किसी मुसलमान पर अपनी ओर से दांव नहीं उतारा, लेकिन एनडीए की ओर से पांच मुसलमान भी प्रत्याशी रहे।

राजद ने सबसे अधिक यादवों और मुस्लिमों पर दांव लगाया, लेकिन उसका माय समीकरण सफल नहीं हो सका। ईबीसी को टिकट देने में जदयू आगे रहा। सफलता भी उसी अनुपात में मिली। पूर्व बिहार, कोसी और सीमांचल के 62 सीटों में से 11 पर एनडीए के कुशवाहा, कुर्मी और धानुक विधायक जीतने में सफल रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

56 मिनट ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

5 घंटे ago

दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या का आरोप, मायके वालों के पहुंचने से पहले किया दाह-संस्कार

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…

6 घंटे ago

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

10 घंटे ago