Bihar

IRCTC घोटाले में राबड़ी देवी ने की जज बदलने की मांग, लगाया पूर्वाग्रह से ग्रसित होने का आरोप

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट के प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट जज की कोर्ट में याचिका दायर कर आईआरसीटीसी घोटाले की सुनवाई कर रहे जज विशाल गोगने की अदालत से अपना केस किसी और जज के पास भेजने की अपील की है।

राबड़ी ने मुकदमे में पक्षपात की आशंका के मद्देनजर अपना केस किसी और जज के कोर्ट में ट्रांसफर करने की मांग की है। गोगने की अदालत में लालू यादव और राबड़ी देवी के परिवार से जुड़े चार केस की सुनवाई चल रही है। 13 अक्टूबर को अदालत ने लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव समेत अन्य आरोपियों पर आरोप गठन कर दिया था।

राबड़ी देवी ने अपनी याचिका में आईआरसीटीसी घोटाला, नौकरी के बदली जमीन घोटाला जैसे मामले दूसरे जज के पास भेजने की गुजारिश की है। राबड़ी देवी ने एमपी-एमएलए कोर्ट के जिला जज की अदालत में दायर इस याचिका में अपने मुकदमों के जज पर पूर्वाग्रह से ग्रस्त होकर केस की सुनवाई करने का आरोप लगाया है।

राबड़ी ने कहा है कि जज अभियोजन पक्ष की तरफ झुके हैं। उन्होंने याचिका में लिखा है कि उनके खिलाफ मुकदमों की सुनवाई और उस दौरान दिए गए आदेशों से उन्हें पक्षपात की आशंका है, इसलिए न्यायपूर्ण सुनवाई के लिए केस को दूसरे जज के कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया जाए।

राबड़ी देवी के वकील मनिंदर सिंह ने इस बात की जानकारी संबंधित जज को दी और उन्हें बताया कि इस पर जल्द सुनवाई हो सकती है। संभावना है कि इस अपील पर मंगलवार को सुनवाई हो।

आईआरसीटीसी घोटाला केस में लालू यादव और उनके परिजनों पर रेलवे का काम देने के बदले जमीन लिखवाने का आरोप है। केस में चार्ज फ्रेम का चरण पूरा हो चुका है। लालू यादव परिवार पर रेलवे की नौकरी दिलवाने के बदले भी औने-पौन भाव पर बेशकीमती जमीन लेने का आरोप है, जिसको लेकर ईडी का मुकदमा भी चल रहा है।

 

Avinash Roy

Recent Posts

LPG सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव, अब गांवों में 45 दिनों के बाद ही मिलेगी दूसरी सिलिंडर

ईरान संकट के बीच देश में एलपीजी को लेकर मारामारी की खबरों के बीच सरकार…

54 मिनट ago

कार से 375ml शराब मिलने पर 3.80 लाख का जुर्माना लगाने पर हाईकोर्ट ने जताई हैरानी, घटाकर किया 10 हजार

बिहार की पटना हाईकोर्ट ने एक महत्त्वपूर्ण निर्णय में कहा है कि वाहन से बहुत…

2 घंटे ago

हकीमाबाद पंचायत के उप-मुखिया सहित सात नामजद लोगों पर मारपीट का FIR हुआ दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत हकीमाबाद पंचायत में मारपीट की घटना…

12 घंटे ago

11 केवी तार बदलने को लेकर शुक्रवार को कई मोहल्लों में बिजली रहेगी बाधित

समस्तीपुर : विद्युत विभाग द्वारा शुक्रवार को 11 केवी लाइन के तार बदलने का कार्य…

12 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर RPF की सतर्कता से मानव तस्करी की कोशिश नाकाम, 5 नाबालिगों का रेस्क्यू, एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : स्थानीय रेलवे जंक्शन पर आरपीएफ की सतर्कता से मानव तस्करी की एक बड़ी…

12 घंटे ago

बिहार के नए राज्यपाल सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, 14 मार्च को मुख्य न्यायाधीश दिलाएंगे शपथ

बिहार के नए राज्यपाल और भारतीय सेना के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी सैयद अता हसनैन गुरुवार…

13 घंटे ago