Bihar

अबकी बार, बिहार में किसकी सरकार? कुछ ही देर में आएंगे एग्जिट पोल के नतीजे, पिछले 2 चुनावों में गलत साबित हुए थे

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग भी खत्म हो गई है. राज्य की रिकॉर्डतोड़ वोटिंग से साफ है कि जनता ने किसी एक खेमे को सत्ता की बागडोर सौंपने का फैसला कर लिया है. अब से कुछ देर बाद ही तमाम टीवी चैनल और एजेंसियां अपने एग्जिट पोल के नतीजे जारी करना शुरू करेंगे

प्रमुख सर्वे एजेंसियां 243 सीटों वाले बिहार विधानसभा चुनाव की सीटों का अनुमान पेश करेंगी. इन एग्जिट पोल्स के ज़रिए जनता के मूड और संभावित नतीजों की शुरुआती तस्वीर सामने आएगी. इससे पता चलेगा कि राज्य में फिर से नीतीश कुमार की सरकार बन रही है या फिर तेजस्वी के नेतृत्व में बदलाव होगा. हालांकि, असली तस्वीर 14 नवंबर को मतगणना के दिन ही साफ होगी, जब वोटों की गिनती के बाद नतीजे आधिकारिक रूप से सामने आएंगे.

इस बार बिहार में मतदान दो चरणों में हुआ. पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा 11 नवंबर को. अब सभी की निगाहें शाम कुछ देर बाद जारी होने वाले वाले एग्जिट पोल्स पर टिकी हैं, जो यह इशारा देंगे कि बिहार का जनादेश किस ओर झुक सकता है.

बिहार में फेल हो जाता है एग्जिट पोल

पिछले 3 विधानसभा चुनावों (2010, 2015, 2020) के एग्जिट पोल्स के रुझान बताते हैं कि सर्वे एजेंसियां वोटर्स का मूड ठीक से पकड़ नहीं पाईं. 2015 में ज्यादातर एग्जिट पोल्स ने NDA यानी भाजपा+ को बढ़त दी थी, जबकि नतीजों में महागठबंधन (RJD-JDU-कांग्रेस) ने स्पष्ट बहुमत हासिल किया.

वहीं, 2020 में तस्वीर उलटी रही. इस बार कई एजेंसियों ने महागठबंधन की जीत का अनुमान लगाया, लेकिन परिणामों में NDA ने 125 सीटें जीतकर सरकार बनाई. यानी ज्यादातर पोल्स फिर गलत साबित हुए.

Avinash Roy

Recent Posts

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

5 घंटे ago

शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने के कार्य को लेकर कल 5 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

समस्तीपुर : शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने…

6 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

15 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

15 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

16 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

17 घंटे ago