Bihar

पहले तेज प्रताप, अब रोहिणी ने छोड़ा परिवार… कौन हैं संजय और रमीज जिनकी वजह से लालू परिवार में रार

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने शनिवार को राजनीति छोड़ने और अपने परिवार से नाता तोड़ने का एलान किया। उन्होंने अपने इस फैसले का एलान करते हुए सोशल मीडिया पोस्ट में दो लोगों – संजय यादव और रमीज का नाम भी लिया।

बिहार विधानसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के एक दिन बाद ही राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य के इस एलान से सियासी हलचल तेज हो गई है।

रोहिणी आचार्य ने शनिवार को एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि मैं राजनीति छोड़ रही हूं और अपने परिवार से नाता तोड़ रही हूं। उन्होंने पोस्ट में आगे कहा कि संजय यादव और रमीज ने उनसे ऐसा करने को कहा था। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, “…और मैं सारा दोष अपने ऊपर ले रही हूं।”

कौन हैं संजय यादव और रमीज?

संजय यादव राजद से राज्यसभा सांसद हैं और कथित तौर पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बेटे और उत्तराधिकारी तेजस्वी यादव के सबसे भरोसेमंद सहयोगियों में से एक हैं।

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, रमीज तेजस्वी के पुराने मित्र बताए जाते हैं, जो पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के एक राजनीतिक परिवार से आते हैं। रोहिणी आचार्य की पोस्ट से यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि संजय यादव और रमीज ने उनसे क्या कहा था। दोनों का अभी बयान नहीं आया है।

रोहिणी आचार्य लालू यादव की बेटी हैं और कुछ वर्ष पहले अपने पिता को किडनी दान करने के कारण सुर्खियों में आई थीं। वह पिछले वर्ष सारण से लोकसभा चुनाव लड़ी थी, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

उनकी यह घोषणा ऐसे समय में आई है जब एक दिन पहले ही राजद और कांग्रेस के नेतृत्व वाले महागठबंधन ने बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा ) और जदयू के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। महागठबंधन को 243 सीटों में से केवल 35 सीटें ही मिल पाई थीं। राजग को 202 सीटें मिली थीं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

2 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

5 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

7 घंटे ago

विद्यापतिनगर में पारा मेडिकल के छात्र निलेश झा ह’त्याकांड मामले में पुलिस ने चार संदिग्धों को पूछताछ के लिये उठाया

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में शनिवार…

10 घंटे ago

बिहार में जयमाला के दौरान अचानक भरभरा कर गिरा छत का छज्जा; 2 लोगों की मौत और कई घायल

बिहार के औरंगाबाद में बीती रात बड़ा हादसा हो गया. शादी समारोह में जयमाल के…

12 घंटे ago