Bihar

गुड न्यूज! बिहार के 75 लाख किसानों के खाते में आज आएंगे 2000 रुपये, पीएम मोदी करेंगे जारी

राज्य के करीब 75 लाख से अधिक किसानों के खाते आज पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त आएगी। किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपये बुधवार दोपहर एक बजे से तीन बजे के बीच आएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम किसान उत्सव दिवस के अवसर पर इसे जारी करेंगे। इससे पहले दो अगस्त को 20वीं किस्त राज्य के 74 लाख से अधिक किसानों को मिली थी।

21वीं किस्त में इन सभी किसानों के नाम शामिल हैं। फार्मर आईडी की अनिवार्यता से इस बार भी छूट गई है। हालांकि, जिन किसानों ने ईकेवाईसी अभी तक नहीं कराया है, उनकी किस्त रुक सकती है।

आज जारी होने वाली राशि इस वर्ष की यह अंतिम किस्त होगी। केंद्र सरकार एक साल में तीन किस्तों में छह हजार रुपये किसानों के खाते में भेजती है। बाढ़ प्रभावित पंजाब और जम्मू एवं श्रीनगर के किसानों को पहले ही तीसरी किस्त भेजी जा चुकी है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: दो पत्नियों को छोड़ तीसरी महिला के साथ फरार हुआ पति, प्रेमी के 4 और प्रेमिका के 2 बच्चे परेशान

बिहार के जहानाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक…

4 घंटे ago

समस्तीपुर जिला कोषागार का DM ने किया निरीक्षण, वित्तीय अभिलेखों और भुगतान कार्यों की समीक्षा की

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने शनिवार को जिला कोषागार का निरीक्षण किया। इस दौरान…

8 घंटे ago

आज 57 वर्ष का हुआ समस्तीपुर रेल मंडल, बदलते दौर के साथ विकास की नई पटरी

समस्तीपुर : छोटी लाइन और सीमित सुविधाओं से शुरू हुआ समस्तीपुर रेल मंडल का सफर…

10 घंटे ago

कॉमफेड की निविदा में बढ़ी ईएमडी पर उठे सवाल, ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹28.64 करोड़ किए जाने पर समीक्षा की मांग

समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…

24 घंटे ago