Bihar

एग्जिट पोल सही हुए तो प्रशांत किशोर को छोड़नी पड़ेगी राजनीति? खुद से लगाई शर्त हार जाने की संभावना

बिहार में दो चरणों की बंपर वोटिंग के बाद अब मतगणना की बारी है। तमाम एग्जिट पोल्स का अनुमान है कि बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने जा रही है। आधे दर्जन से अधिक एग्जिट पोल्स में एनडीए को बंपर सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई है। यदि सर्वे सच साबित होते हैं तो ना सिर्फ महागठबंधन के सीएम फेस तेजस्वी यादव को बड़ा झटका लगेगा बल्कि बिहार में अपने लिए जगह तलाश रहे जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के लिए भी अपने बयान पर खड़े रहने की चुनौती खड़ी हो जाएगी।

दरअसल, चुनावी रणनीतिकार और अपनी सटीक भविष्यवाणियों के लिए चर्चित रहे प्रशांत किशोर ने बिहार को लेकर एक बड़ा दावा करते हुए अपने राजनीतिक भवष्य को दांव पर लगा दिया। पीके नाम से मशहूर प्रशांत किशोर ने कभी पूरे विश्वास से यह तो दावा नहीं किया कि जन सुराज की ही सरकार बनेगी पर ताल ठोकर जेडीयू को 25 से ज्यादा सीटें नहीं मिलने की भविष्यवाणी की थी। उन्होंने यहां तक कहा कि यदि नीतीश कुमार की पार्टी को इससे ज्यादा सीटों पर जीत गई तो वह राजनीति छोड़ देंगे।

अधिकतर एग्जिट पोल्स में जो भविष्यवाणी की गई है, नतीजे उसके करीब भी रहे तो प्रशांत किशोर खुद से लगाई अपनी शर्त हार सकते हैं। अधिकतर सर्वे में भाजपा-जेडीयू की अगुवाई वाले गठबंधन को 150 से अधिक सीटों पर जीत मिलने की संभावना जताई गई है। एक्सिस माय इंडिया के मुताबिक एनडीए को 121 से 141 सीटें मिल सकती हैं तो महागठबंधन को 98 से 118 सीटों पर जीत मिल सकती है।

सर्वे एजेंसी के मुताबिक, जेडीयू का तीर 56-62 सीटों पर विजयी निशाना लगा सकता है। यदि एजेंसी के अनुमान से 15-20 सीटें कम भी जेडीयू को मिलीं तो प्रशांत किशोर के सामने यह चुनौती होगी कि वह अपने बयान पर कायम रहते हुए राजनीति छोड़ने का ऐलान कर देंगे या फिर यूटर्न के लिए कोई नई दलील पेश करेंगे।

क्या कहा था प्रशांत किशोर ने?

प्रशांत किशोर ने कई टीवी इंटरव्यू और जनसभाओं में जेडीयू को 25 से कम सीटें मिलने का दावा करते हुए कहा था कि यदि यह सच नहीं हुआ तो वह राजनीति छोड़ देंगे। न्यूज 24 को दिए एक इंटरव्यू में भी पीके ने यह दावा किया था। उन्होंने कहा था, ‘एनडीए की सरकार बिल्कुल नहीं आ रही है। लिखकर ले लीजिए। दो तीन बातें लिखकर ले लीजिए। नीतीश कुमार नवंबर के बाद मुख्यमंत्री नहीं होंगे, नया मुख्यमंत्री होगी। जेडीयू को, तीर सिंबल को 25 से ज्यादा सीटें नहीं आएंगी। (एंकर ने कहा कि आ गईं तो राजनीति छोड़ देंगे तो प्रशांत किशोर ने दो बार कहा) आ गईं छोड़ देंगे, छोड़ देंगे भाई।’

एक अन्य चैनल न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू में जब पीके से पूछा गया कि उन्होंने जेडीयू को 25 से ज्यादा सीटें आने पर सियासत छोड़ने की बात कही है तो उन्होंने दोहराते हुए कहा,’रिजल्ट के बाद यदि 25 सीट से ज्यादा जदयू को आ जाए यदि जनसुराज भी जीता होगा तो मैं छोड़ दूंगा। मैं इतने दावे के साथ कह रहा हूं नहीं आएंगी 25 सीटें। लिख लो मेरी बात। वजह की बात नहीं है, यह तो शर्त लगाने वाली बात हो गई।’

Avinash Roy

Recent Posts

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

1 घंटा ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : अब गांव-गांव होगी गंभीर बीमारियों की जांच, स्वास्थ्य संस्थानों में गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग का अभियान शुरू

समस्तीपुर : जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में बुधवार से गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग…

2 घंटे ago

बिहार में 6 करोड़ लोगों का होगा घर-घर हेल्थ चेकअप, 30+ उम्र वालों की स्क्रीनिंग, जानें किन बीमारियों की होगी जांच

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण अभियान…

5 घंटे ago

‘मानहानि का केस करूंगी..’ शराबकांड में 4 मौतों पर अवैध संबंध की पुलिस थ्योरी मनगढ़ंत बताकर पटना ग्रामीण SP पर भड़की महिला

राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से 4 युवकों की मौतके मामले…

5 घंटे ago