बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के मतदान में एक बार फिर वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनने जा रहा है। मंगलवार को सेकंड फेज की वोटिंग के दौरान 20 जिलों की 122 सीटों पर दोपहर 1 बजे तक 47.62 प्रतिशत मतदान हुआ है। जबकि पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर 1 बजे तक 42.31 प्रतिशत मतदान हुआ था। यानी कि दूसरे चरण में पहले के मुकाबले भी ज्यादा तेज मतदान हो रहा है। ऐसे में शाम तक फाइनल आंकड़े में बिहार में वोटिंग के सभी रिकॉर्ड फिर टूट सकते हैं और नया इतिहास रच सकता है।
बता दें कि 6 नवंबर को हुए पहले चरण के चुनाव में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर कुल 65.08 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। यह अपने आप में रिकॉर्ड था। इससे पहले बिहार में किसी भी विधानसभा या लोकसभा चुनाव में इतना ज्यादा मतदान नहीं हुआ था। अब दूसरे चरण में पहले फेज से भी ज्यादा तेजी से मतदान होने से नया इतिहास बनने जा रहा है।
बिहार में दूसरे चरण की वोटिंग जारी है। चुनाव आयोग द्वारा हर 2 घंटे में मतदान के आंकड़े जारी किए जा रहे हैं। अब तक 9, 11 और 1 बजे तक के आंकड़े आए हैं। तीनों में ही दूसरे चरण के आंकड़े पहले फेज से ज्यादा रहे हैं। अब दोपहर 3 बजे और शाम को 5 बजे मतदान का आंकड़ा आएगा। फिर आखिरी में फाइनल आंकड़ा जारी किया जाएगा।
दूसरे चरण में दोपहर 1 बजे तक किस जिले में कितना मतदान-
जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…
पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…
समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…
समस्तीपुर : गैस संकट के बीच अब उसका दूसरा असर भी दिखाई देने लगा है।…
समस्तीपुर : राज्य में सब्जी किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग…