Bihar

छठ महापर्व के बाद अपने काम पर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुये समस्तीपुर मंडल से दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का किया जाएगा परिचालन

समस्तीपुर : छठ महापर्व के बाद अपने काम पर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुये रेल मंडल ने दो जोड़ी ट्रेन समस्तीपुर से चलाने की घोषणा की है। इस बाबत रेलवे ने विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि 4 नवंबर को समस्तीपुर से दो स्पेशल ट्रेन चलाया जा रहा है। इसमें एक ट्रेन समस्तीपुर से खुलकर उधना के लिये प्रस्थान करेगी वहीं दूसरी ट्रेन समस्तीपुर से श्रीगंगानगर के लिये खुलेगी। दोनों ही ट्रेन मुजफ्फरपुर व हाजीपुर के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंचेगी। बताते चलें कि ट्रेनों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेल मंडल कई अतिरिक्त विशेष ट्रेनों का परिचालन कर रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

वर्षो से छोटे से आगंतुक कक्ष में चल रहा समस्तीपुर SC-ST थाना, आगंतुक कक्ष में थानाध्यक्ष का चेंबर

समस्तीपुर : जिले में एससी-एसटी थाना करीब डेढ़ वर्षों से एक छोटे से 10×12 कमरे…

2 घंटे ago

मरीजों को मिलेगी सरकारी या निजी एंबुलेंस चुनने की सुविधा, प्राइवेट एंबुलेंस को 102 व 112 इमरजेंसी सेवा से जोड़ने की तैयारी

समस्तीपुर : जिले में अब मरीजों को सरकारी या निजी एंबुलेंस चुनने का विकल्प मिल…

9 घंटे ago

पुलिस स्मृति दिवस पर समस्तीपुर पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों को किया गया नमन, दी गयी श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्य…

1 दिन ago

बिहार में MLC को कितनी मिलती है सैलेरी? जानिए पावर, अधिकार और सुविधाएं

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…

2 दिन ago

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

3 दिन ago