Bihar

बिहार में बनेगी लालू के बेटे तेजस्वी की सरकार, योगी के मंत्री ओपी राजभर का दावा, कारण भी बताया

यूपी की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और एनडीए में शामिल सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। ओपी राजभर ने सोमवार को दावा किया कि बिहार में एनडीए सत्ता से बाहर होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि वहां राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव की सरकार बनने जा रही है। इसका कारण भी राजभर ने बताया है। राजभर ने कहा कि बिहार में जब भी ज्यादा वोटिंग होती है तो राजद की सरकार बनी है। उन्होंने कहा कि इस बार भी 60 प्रतिशत के ऊपर वोटिंग हुई है तो राजद की सरकार बननी चाहिए।

राजभर ने अपने दावे के पीछे तर्क दिया कि मैंने एक दिन गूगल पर देखा कि जब भी ज्यादा मतदान हुआ है बिहार में राजद की सरकार बनी है। कहा कि वहां बहुत घाचपेच है। ओवैसी भी राजद के खिलाफ लड़ रहे हैं। पीके (प्रशांत किशोर) सभी के खिलाफ हैं। जनता का मन मिजाज कोई नहीं भांप पा रहा है। जनता चुपचाप है और नेता केवल बोल रहे हैं।

बिहार में दो चरणों में मतदान होना है। दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर यानी कल होगा। पहले चरण में करीब 65 प्रतिशत मतदान हुआ है। इतना मतदान बिहार में किसी विधानसभा या लोकसभा चुनाव में अभी तक कभी नहीं हुआ था। ज्यादा मतदान को सत्ता के खिलाफ भी माना जाता रहा है।

राजभर के दावे को टटोलें तो वोटिंग में बढ़ोतरी पर राजद की सरकार बनती रही है। 1990 में पहली बार जब लालू यादव सत्ता में आए तो मतदान प्रतिशत 62.04% रहा, जो 60% से ऊपर था। अगली बार 1995 में भी 61.79% वोटिंग हुई और उनकी सत्ता बरकरार रही। 2000 में यह प्रतिशत और बढ़कर 62.57% तक पहुंच गया। इस बार भी लालू की सत्ता में वापसी हुई। हालांकि इस बार पहले पहले चरण की ही वोटिंग हुई है। वोटिंग की असली तस्वीर 11 नवंबर के मतदान के बाद ही सामने आएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

6 घंटे ago

शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने के कार्य को लेकर कल 5 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

समस्तीपुर : शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने…

7 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

16 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

16 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

17 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

18 घंटे ago