Bihar

बिहार के शहरों में सस्ती होगी बिजली, हर 100 यूनिट पर 140 रुपये का फायदा

बिहार के लोगों को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है. शहरी इलाके में रहने वाले लोगों को और भी सस्ती बिजली मिल सकती है. दरअसल, बिहार विद्युत विनियामक आयोग को बिजली कंपनी की तरफ से प्रस्ताव भेजा गया है. जिसमें सस्ती बिजली देने को लेकर जिक्र किया गया. अगर आयोग की तरफ से प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाती है तो अगले साल अप्रैल महीने से शहरी इलाके में रहने वाले लोगों को सस्ती बिजली मिल सकेगी.

ग्रामीण इलाकों की तर्ज पर शहर में भी सस्ती बिजली

जानकारी के मुताबिक, शहर में रहने वाले लोगों को ग्रामीण इलाके के तर्ज पर ही सस्ती बिजली दी जायेगी. इससे लाखों लोगों को फायदा मिलने की संभावना है. पिछले साल की बात करें तो, ग्रामीण घरेलू उपभोक्ता श्रेणी में एक स्लैब करने का प्रस्ताव दिया था. बिहार विद्युत विनियामक आयोग की तरफ से मंजूरी मिलने के बाद ग्रामीण इलाकों में एक स्लैब लागू है. लेकिन अब ऐसी ही व्यवस्था शहरी इलाकों में भी लागू करने का प्रस्ताव दिया गया है.

125 यूनिट फ्री बिजली जुलाई से ही लागू

फिलहाल, 1 से 100 यूनिट तक बिजली खर्च करने पर 7.42 रुपये प्रति यूनिट अनुदानरहित दर तय है. इसमें से सरकार 3.30 रुपये प्रति यूनिट अनुदान देती है. 4.12 रुपये प्रति यूनिट दर ही उपभोक्ताओं के लिए तय है. लेकिन, बिहार सरकार की तरफ से 125 यूनिट फ्री बिजली का एलान किया गया था. यह नियम जुलाई 2025 से लागू हो गया था. जिसके कारण पहले स्लैब में रुपये चुकाने नहीं पड़ते हैं. लेकिन, दूसरा स्लैब 100 यूनिट से अधिक का है. जिसमें 8.95 रुपये प्रति यूनिट अनुदानरहित है. इसमें 3.43 रुपए प्रति यूनिट सरकार अनुदान देती जबकि 5.52 रुपये प्रति यूनिट लोगों को देना पड़ता है. इसे अब खत्म करने की कवायद है.

140 रुपये तक हो सकती है बचत

जानकारी के मुताबिक, शहरी इलाके में लगभग 225 यूनिट या फिर इससे ज्यादा बिजली खर्च होती है. इसमें से 125 यूनिट फ्री होने के बाद अगर 100 यूनिट बिजली खर्च करेंगे तो वे 140 रुपये बचा सकेंगे. इस तरह से संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में बिहार के शहरी इलाकों में रहने वाले लोगों के लिये बिजली सस्ती हो सकती है. बस प्रस्ताव पर मंजूरी मिलने का इंतजार किया जा रहा है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

6 मिनट ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

4 घंटे ago

दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या का आरोप, मायके वालों के पहुंचने से पहले किया दाह-संस्कार

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

9 घंटे ago