Bihar

छात्र-छात्राओं के लिये विशेष सूचना; इंटर परीक्षा के लिए अब 18 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटर व मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ा दी है. परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स अब परीक्षा फॉर्म 18 नवंबर तक भर सकते हैं. इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि तीन नवंबर थी, जिसे बढ़ा कर नौ से 18 नवंबर तक कर दी गयी है. मैट्रिक के लिए वेबसाइट https://secondary.biharboardonline.com या https://exam.biharboardonline.org पर मूल रजिस्ट्रेशन कार्ड अपलोड करते हुए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं.

वहीं, इंटर के लिए पोर्टल http://seniorsecondary.biharboardonline.com पर रजिस्ट्रेशन अपलोड कर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकेंगे. इस संबंध में बोर्ड ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को सूचना जारी की है. समिति ने कहा है कि जिन विद्यार्थियों का आवेदन शुल्क जमा हो चुका है लेकिन आवेदन फॉर्म नहीं भरा पाया है, उनका भी इस अवधि में फॉर्म भरा जायेगा. जबकि अन्य जो आवेदन फॉर्म भरेंगे, उनका शुल्क 17 नवंबर तक ही जमा होगा.

समिति ने कहा है कि जिन विद्यार्थियों का हस्ताक्षरित घोषणायुक्त पंजीकरण कार्ड समिति के पोर्टल पर अपलोड नहीं होगा उन्हें आवेदन फॉर्म भरने की अनुमति नहीं दी जायेगी. समिति ने कहा है कि यदि किसी स्टूडेंट्स का आवेदन शुल्क 17 नवंबर तक जमा हो गया लेकिन आवेदन फॉर्म भरना किसी कारणवश छूट गया तो एक दिन यानी 18 नवंबर को फॉर्म भरने का मौका मिलेगा. किसी भी स्थिति में मान्यता, संबद्धता रद्द या निलंबित विद्यालयों से परीक्षा आवेदन नहीं भरा जायेगा. किसी तरह की समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर 9430429722, 0612-2232239 पर संपर्क कर सकते हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

‘गरीब ही मारा जा रहा…’, कथित जहरीली शराब से मौतों पर तेजस्वी का सरकार पर हमला

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है।…

1 घंटा ago

धरमपुर में ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व नगदी की चोरी, मुफस्सिल थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड-6 मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद…

5 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से जनरेटर का कॉपर केबल चोरी, दो गिरफ्तार, चोरी का सामान खरीदने वाले बर्तन दुकानदार को भी RPF ने पकड़ा

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में कार्रवाई करते…

5 घंटे ago

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

16 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

16 घंटे ago