Bihar

बिहार के 15 जिलों से महागठबंधन का सूपड़ा साफ; एक भी सीट नहीं जीत पाए राजद, कांग्रेस, लेफ्ट

बिहार विधानसभा चुनाव में राज्य के 38 जिलों में से 15 जिलों में महागठबंधन को सुपड़ा पूरी तरह साफ हो गया। राजद, कांग्रेस, लेफ्ट पार्टियों समेत अन्य दलों के विपक्षी गठबंधन को इन जिलों में एक भी सीट हासिल नहीं हुई। इनमें शिवहर, सीतामढी, सुपौल, पूर्णिया, दरभंगा, गोपालगंज, खगड़िया, भागलपुर, बांका, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, भोजपुर, अरवल एवं पूर्णिया शामिल हैं। इन जिलों के सभी विधानसभा क्षेत्रों में एनडीए ने अपनी जीत का परचम लहराया है। इस प्रकार, राज्य के 42 फीसदी जिलों में महागठबंधन अपनी मौजूदगी को बरकरार रख पाने में नाकाम रहा।

अन्य 16 जिलों में महागठबंधन अपना खाता खोलने में कामयाब रहा। हालांकि, 14 जिलों- पूर्वी चंपारण, मधुबनी, किशनगंज, कटिहार्, मधेपुरा, मुजफ्फरपुर, सीवान, वैशाली, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, नवादा और जमुई में महागठबंधन का मात्र एक सीटों पर ही खाता खुल सका। संपूर्ण चंपारण इलाके की 21 सीटों में मात्र तीन सीट ही महागठबंधन को हासिल हुई।

पूरे शाहाबाद इलाके में महागठबंधन को मात्र तीन सीटें ही हासिल हुई। जबकि, इसके पूर्व के चुनाव में महागठबंधन को शाहाबाद इलाके में बढ़त हासिल थी। उधर, सहरसा की चार में से 2-2 सीटों पर एनडीए और महागठबंधन के प्रत्याशी जीते हैं।

इन जिलों में एनडीए की शत प्रतिशत जीत

नालंदा में सभी 7, सीतामढ़ी की सभी 8, सुपौल की सभी 5, दरभंगा की सभी 10, गोपालगंज की सभी 6, खगड़िया की सभी 4 के अलावा भागलपुर, बांका, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, शिवहर, भोजपुर, अरवल की सभी सीटें एनडीए की झोली में आई हैं।

243 सीटों वाली बिहार विधानसभा में 35 पर सिमटा विपक्ष-

  • राजद- 25 सीट
  • कांग्रेस- 6 सीट
  • सीपीआई माले- 2
  • सीपीएम- 1
  • आईआईपी- 1
  • सीपीआई- 0
  • वीआईपी- 0

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

4 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

4 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

5 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

10 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

17 घंटे ago