Bihar

वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन से सफर करना हुआ सस्ता, इस वजह से कम हुआ किराया

ललितग्राम से नई दिल्ली जाने वाली वैशाली एक्सप्रेस में सात दिसंबर से यात्री सस्ते किराया पर सफर करेंगे। हालांकि सैकड़ों यात्रियों ने अगले दो महीना पहले का ओपनिंग टिकट सस्ते में बुक करा लिया है। इस ट्रेन का सुपरफास्ट का दर्जा सात दिसंबर से हट जाएगा। उसके बाद स्लीपर में 30 रुपये, एसी-टू-थ्री में 45 रुपये तथा फर्स्ट एसी में 75 रुपये कम लगेगा।

सात दिसंबर से पहले यात्री पहले वाले रेट पर ही सफर करेंगे। पहले फर्स्ट एसी का मुजफ्फरपुर से नई दिल्ली का 5430 रुपये लगता था, अब सात दिसंबर से 75 कम होने पर 3350 रुपये लगेगा। वहीं एसी-टू में पहले 2040 रुपये लगता था अब 1995 रुपये लगेगा। उसी तरह एसी-थ्री में 1440 लगता था, अब 1395 रुपये लगेगा। स्लीपर में 550 रुपये लग रहा, सात दिसंबर से 520 रुपया ही लगेगा। किराया कमने से यात्रियों में खुशी देखी गई है। कुछ लोगों का कहना है कि किराया कमने के बाद वैशाली एक्सप्रेस में अधिक लोग सफर करने से भीड़ बढ़ेगी। 15565 और 15566 ट्रेन नंबर से ही सात दिसंबर से टिकट की बुकिंग होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

2 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

14 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

14 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

15 घंटे ago