Bihar

नाराज उपेंद्र कुशवाहा को मनाने की कोशिश जारी, अमित शाह का बुलावा आने पर पटना की बैठक स्थगित कर RLM चीफ दिल्ली रवाना

बिहार चुनाव से पहले NDA में सब कुछ ठीक नहीं दिख रहा है। रालोमो अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की नाराजगी खुलकर सामने आई है। नाराज उपेंद्र कुशवाहा ने अपने नेताओं को कह दिया है कि वो एनडीए के किसी भी प्रत्याशी के नामांकन में ना जाएं। अब उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली में जाकर सीधे अमित शाह से मुलाकात करेंगे। इससे पहले नाराजगी के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने पटना में पार्टी नेताओं की एक अहम बैठक बुलाई थी। लेकिन अब खुद उपेंद्र कुशवाहा ने एक्स पर बताया है कि इस बैठक को टाल दिया गया है।

रालोमो सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा ने एक्स पर लिखा, ‘केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी के साथ विमर्श हेतु गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय जी और मुझे अभी दिल्ली के लिए प्रस्थान करना है। इसलिए आज पार्टी के साथियों के साथ पटना स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित होने वाली बैठक तत्काल स्थगित की गई है।’

Avinash Roy

Recent Posts

सम्राट चौधरी कब तक कुर्सी पर रहेंगे? नीतीश का नाम लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने की भविष्यवाणी

रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भविष्यवाणी की है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कब…

2 घंटे ago

अब जदयू के विधायक और मंत्री सीएम राहत कोष में देंगे सैलरी, बिहार के बाढ़ पीड़ितों को मदद

बिहार में बाढ़ पीड़ितों को राहत देने के लिए अब जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक…

2 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज में स्वच्छता पर्यवेक्षकों का जिला स्तरीय संघ संवाद, नई जिला कमेटी का गठन

समस्तीपुर : स्वच्छता कर्मी एवं स्वच्छता पर्यवेक्षक संघ, समस्तीपुर के तत्वावधान में रविवार को समस्तीपुर…

5 घंटे ago

उजियारपुर में 11 वर्षीय किशोरी से दु’ष्कर्म के प्रयास का आरोप, अधेड़ हिरासत में

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय किशोरी के साथ घर…

20 घंटे ago

हकीमाबाद में बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे पुल के निर्माण साइट से लोहे का सामान चोरी, युवक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद में बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे पुल…

20 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत समस्तीपुर भाजपा कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन

समस्तीपुर : भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर…

21 घंटे ago