Bihar

पटना के रेल अफसर की सोनपुर स्टेशन पर मौ’त, ड्यूटी पूरी कर घर लौटते वक्त चलती ट्रेन से गिरे

बिहार के सोनपुर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक रेल अफसर की मौत हो गई। स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 4 पर डिप्टी चीफ कंट्रोलर विजय कुमार सिंह की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। शुक्रवार शाम जोगबनी- दानापुर इंटरसिटी पर चढ़ने के दौरान वह गिर गए। 43 साल के विजय कुमार सिंह पटना में अनीसाबाद के शिवपुरी स्थित आनंद द्वारिका हेरिटेज अपार्टमेंट में रहते थे।

विजय कुमार सिंह ड्यूटी के बाद पटना स्थित अपने घर आने के लिए ट्रेन पर सवार हो रहे थे, तभी हादसा हुआ। वह सोनपुर रेल मंडल कार्यालय के परिचालन विभाग के कंट्रोल कार्यालय में डिप्टी चीफ कंट्रोलर के पद पर पदस्थापित थे।

विजय मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाने के दूबहा निवासी स्व. राजदेव सिंह के पुत्र थे। घटना की सूचना मिलते ही शव को देखने और उसकी पहचान करने के लिए दर्जनों लोग एकत्र हो गए।

शव की पहचान होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही डीआरएम, सीनियर डीओएम, डीओएम समेत अनेक वरीय पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। जीआरपी थानाध्यक्ष मंजू देवी ने बताया कि विजय कुमार सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया। सूचना पर जीआरपी पोस्ट पर पहुंचे परिजन का रो-रोकर बुरा हाल था। इससे वहां सब की आंखें नम हो गईं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में टायर दुकान से 54 पीस नकली ट्यूब किया गया बरामद, नगर थाने में FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में नियमित गैस आपूर्ति को लेकर SDO की वितरकों संग बैठक, गैस वितरण व्यवस्था सुधारने को बनी निगरानी टीम

घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…

3 घंटे ago

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

6 घंटे ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

11 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

11 घंटे ago