बिहार के सोनपुर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक रेल अफसर की मौत हो गई। स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 4 पर डिप्टी चीफ कंट्रोलर विजय कुमार सिंह की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। शुक्रवार शाम जोगबनी- दानापुर इंटरसिटी पर चढ़ने के दौरान वह गिर गए। 43 साल के विजय कुमार सिंह पटना में अनीसाबाद के शिवपुरी स्थित आनंद द्वारिका हेरिटेज अपार्टमेंट में रहते थे।
विजय कुमार सिंह ड्यूटी के बाद पटना स्थित अपने घर आने के लिए ट्रेन पर सवार हो रहे थे, तभी हादसा हुआ। वह सोनपुर रेल मंडल कार्यालय के परिचालन विभाग के कंट्रोल कार्यालय में डिप्टी चीफ कंट्रोलर के पद पर पदस्थापित थे।
विजय मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाने के दूबहा निवासी स्व. राजदेव सिंह के पुत्र थे। घटना की सूचना मिलते ही शव को देखने और उसकी पहचान करने के लिए दर्जनों लोग एकत्र हो गए।
शव की पहचान होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही डीआरएम, सीनियर डीओएम, डीओएम समेत अनेक वरीय पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। जीआरपी थानाध्यक्ष मंजू देवी ने बताया कि विजय कुमार सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया। सूचना पर जीआरपी पोस्ट पर पहुंचे परिजन का रो-रोकर बुरा हाल था। इससे वहां सब की आंखें नम हो गईं।
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत विशनपुर बेड़ी पंचायत के वार्ड संख्या…
समस्तीपुर : आगामी 12 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : जिस महाकवि विद्यापति जी ने अपनी रचनाओं से मैथिली भाषा व मिथिलांचल को…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : महाकवि विद्यापति की महानिर्वाण स्थली विद्यापतिधाम स्थित उगना महादेव मंदिर के पार्श्व में…
मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी की रस्मों की शुरुआत हो गई…
बिहार के लोगों के लिए जरुरी खबर है. वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए…