Bihar

तेजस्वी ने राजद की बैठक कल के लिए टाली, आज लालू यादव से कांग्रेस नेताओं की मुलाकात होगी

बिहार चुनाव को लेकर राबड़ी आवास पर आज होने वाली संसदीय बोर्ड की बैठक टल गई है। इस मीटिंग को रिशेड्यूल कर दिया गया है। कल 10 अक्टूबर को पूर्व मंत्री राबड़ी देवी के आवास पर संसदीय बोर्ड की बैठक होगी जिसमें प्रत्याशियों के चेहरों पर मुहर लगाई जा सकती है। बताया जा रहा है कांग्रेस से सीनियर नेताओं की लालू यादव और तेजस्वी यादव से मुलाकात को लेकर राजद ने अपनी बैठक को रिशेड्यूल किया है। महागठबंधन में अभी तक सीट शेयरिंग का मसला हल नहीं हुआ है। घटक दलों को सीटों की संख्या को लेकर आंतरिक तकरार अभी तक बरकरार है।

जानकारी मिल रही है कि कांग्रेस के डेलीगेट्स आज पटना पहुंचने वाले हैं। पार्टी नेताओं के साथ पार्टी कार्यालय सदाकत आश्रम में बैठक होगी। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, जयराम रमेश, भूपेश बघेल, अधीर रंजन चौधरी, बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावारु, राजेश राम, शकील अहमद खान, मदन मोहन झा और सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह आज की मीटिंग में मौजूद रहेंगे। कांग्रेस आज 3 बजे महत्वपूर्ण प्रेस कांफ्रेंस करेगी।

प्रेस कांफ्रेंस से पहले सदाकत आश्रम में बैठक होगी। उसके बाद कांग्रेस के डेलीगेट्स राबड़ी आवास जाकर लालू प्रसाद से मुलाकात कर सकते हैं। आरजेडी के साथ सभी सीटों पर सहमति बनाने पर चर्चा होगी। दरअसल 2020 के चुनाव में 70 सीटों पर लड़कर कांग्रेस ने मात्र 19 पर जीत हासिल की थी। राजद को 144 सीटों की लड़ाई में 74 पर जीत मिली। बहुत कम अंतर से महागठबंधन की सरकार नहीं बन पाई। इस बार हर सीट पर जिताउ कैंडिडेट को उतारने पर जोर दिया जा रहा है।

राजद खुद 135 प्लस सीटों पर लड़ना चाहती है। सहयोगी दलों से सीटों के साथ प्रत्याशी का भी नाम मांगा जा रहा है ताकि कोई सीट जाया नहीं हो। दूसरी ओर वीआईपी पहले 60 और अब 44 की बात कर रही है। वामदलों ने पिछले चुनाव के मुकाबले अपनी मांग बड़ी कर दी है। ऐसे में फाइनल फार्मूला नहीं बन पा रहा है। कांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ बैठककर साझा सहमति बनाने की कवायद की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

4 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

4 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : अपराध की साजिश रच रहे चार गिरफ्तार, 2 पिस्टल व 8 कारतूस बरामद; जेल में बंद भाई ने भेजे थे हथियार और गोलियां 

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव में अपराध की योजना बनाने की…

5 घंटे ago