Bihar

जीविका दीदी को स्थाई नौकरी और 30 हजार रुपया महीना, तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान

बिहार चुनाव में पहले चरण की वोटिंग को लेकर अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। मतदान से पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बड़ा ऐलान कर दिया है। तेजस्वी यादव ने बुधवार को पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जहां नीतीश सरकार पर हमला बोला तो वहीं चुनाव से पहले कई बड़े ऐलान भी कर दिए। तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर चुनाव बाद उनकी सरकार बनी तो जीविका दीदियों को स्थाई नौकरी दी जाएगी। तेजस्वी यादव ने कहा कि जीविका दीदियों को 30 हजार रुपया प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी।

बुधवार को अपने सरकारी आवास एक पोलो रोड में पत्रकारों से बातचीत में तेजस्वी यादव ने कहा कि जीविका दीदियों का पांच लाख बीमा कराया जाएगा। उन्हें दो हजार रुपया भत्ता दिया जाएगा। तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर बिहार चुनाव के बाद उनकी सरकार बनती है तो संविदा कर्मियों को स्थाई किया जाएगा।

नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि इस सरकार में काफी भ्रष्टाचार है। तेजस्वी यादव ने कहा कि कमीशनखोरी मुक्त बिहार प्रदेश बने, अपराध मुक्त बिहार प्रदेश बने और भ्रष्टाचार मुक्त हमारा प्रदेश बने इसलिए हम लोगों ने कई फैसले लिए हैं।

तेजस्वी यादव ने कहा कि जीविका दीदियों के साथ अन्याय हुआ है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बिहार की जनता मौजूदा डबल इंजन वाली सरकार से त्रस्त है और यहां भ्रष्टाचार और अपराध बढ़ा है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि पढ़ाई, दवाई, सिंचाई और कमाई में यह सरकार फेल रही। गरीबी, बेरोजगारी, पलायन से लोग परेशान हैं। हमारी घोषणाओं की नकल की गई। माई-बहिन योजना का नकल कर महिलाओं को उधार 10-10 हजार दिए जा रहे हैं जिसकी सरकार वसूली करेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

2 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

3 घंटे ago

बिहार में Sudha की तर्ज पर खुलेंगे ‘तरकारी आउटलेट’, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार, समस्तीपुर में प्रखंड स्तर पर होगा सब्जी कलेक्शन सेंटर

समस्तीपुर : राज्य में सब्जी किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग…

3 घंटे ago

‘गुंडई क्या होती है दिखा देंगे’, बिहार में दारोगा को चैलेंज करनेवाले दोनों बदमाश ढेर, एक STF जवान भी शहीद

बिहार में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले दो और अपराधियों का एनकाउंटर कर दिया…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

16 घंटे ago