Bihar

सीट शेयरिंग के बीच महागठबंधन में दबाव की राजनीति, कांग्रेस की 75 सीटों पर तैयारी

बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है. अब तमाम पार्टियां अपने अपने उम्मीदवारों के नाम फाइनल करने में लगी हैं. कांग्रेस को महागठबंधन में सीटों के बंटवारे का इंतजार है. एक ओर जहां राजद चुनाव समिति की महत्वपूर्ण बैठक तेजस्वी यादव ने बुलाई है, वहीं दिल्ली में भी कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक आज हो रही है. इस बैठक में राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे मौजूद रहेंगे.

कांग्रेस की 75 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी

बिहार कांग्रेस के लिए 2025 का आम चुनाव बेहद अहम होने वाला है. कांग्रेस के लिए यह चुनाव केवल सत्ता की लड़ाई नहीं, बल्कि उसके भविष्य की बुनियाद गढ़ने का मौका भी है. कांग्रेस बिहार में 75 सीटों पर अपनी तैयारी कर रही है. बिहार प्रदेश कांग्रेस से भी 75 सीटों की सूची भेजी गयी है. कांग्रेस आज उन तमाम सीटों पर विचार करेगी. वैसे राजद की ओर से कांग्रेस को 50 से 55 सीटों का प्रस्ताव देने की बात आ रही है, लेकिन कांग्रेस मोलभाव के मामले में इस बार थोड़ा सतर्क है. माना जा रहा है कि 75 सीटों पर कांग्रेस में विचार एक तरह से राजद पर दबाव की राजनीति बनाने का प्रयास है.

गठबंधन में राहुल गांधी के लिए अग्नि परीक्षा

पिछले तीन दशकों से हाशिये पर रही कांग्रेस के लिए यह चुनाव महत्वपूर्ण है. यह उसके भविष्य का आधार तय करेगा. राहुल गांधी लगातार बिहार में अपनी प्रासंगिकता साबित करने का प्रयास कर रहे हैं. बिहार की राजनीति में लालू यादव के आने के बाद कांग्रेस अपने कोर वोटर पिछड़ों और मुसलमानों से दूर हुई है. भाजपा-नीतीश गठबंधन के उभार ने भी कांग्रेस की जमीन और संकुचित कर दी. उसने कई चुनाव गठबंधन के सहारे लड़े, लेकिन उसका वोट बैंक बिखरता ही गया. अब देखना होगा कि गांधी परिवार का करिश्मा इस बार वोट में बदल पाता है या नहीं.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : मास्टरमाइंड बहू के द्वारा सास को लूटने के बाद ह’त्या की थी साजिश! पांच पन्नों की धमकी भरी पर्ची और तकनीकी साक्ष्य से खुला राज, एक गिरफ्तार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत अखतबारा गांव में 10 सितंबर की रात…

23 मिनट ago

बक्सर में छात्राओं से घिनौनी हरकत करने वाले दो शिक्षक बर्खास्त, शिक्षा मंत्री का कड़ा एक्शन

बक्सर के डुमरांव में छात्राओं से छेड़खानी और आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के मामले में…

3 घंटे ago

सम्राट चौधरी कब तक कुर्सी पर रहेंगे? नीतीश का नाम लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने की भविष्यवाणी

रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भविष्यवाणी की है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कब…

6 घंटे ago

अब जदयू के विधायक और मंत्री सीएम राहत कोष में देंगे सैलरी, बिहार के बाढ़ पीड़ितों को मदद

बिहार में बाढ़ पीड़ितों को राहत देने के लिए अब जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक…

6 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज में स्वच्छता पर्यवेक्षकों का जिला स्तरीय संघ संवाद, नई जिला कमेटी का गठन

समस्तीपुर : स्वच्छता कर्मी एवं स्वच्छता पर्यवेक्षक संघ, समस्तीपुर के तत्वावधान में रविवार को समस्तीपुर…

9 घंटे ago

उजियारपुर में 11 वर्षीय किशोरी से दु’ष्कर्म के प्रयास का आरोप, अधेड़ हिरासत में

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय किशोरी के साथ घर…

24 घंटे ago