Bihar

राजद से कांग्रेस को 54 सीटों का ऑफर, केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में आज हो सकता है बड़ा फैसला

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों के बीच कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की अहम बैठक दिल्ली में बुलाई गई है. पार्टी के वरिष्ठ नेता और बिहार के शीर्ष पदाधिकारी इस बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हो चुके हैं. बैठक में राहुल गांधी और खड़गे सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे.

उम्मीदवारों का चयन और सीट शेयरिंग पर होगी चर्चा

सूत्रों के अनुसार, बैठक में बिहार चुनाव से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी. सबसे अहम मुद्दा रहेगा उम्मीदवारों का चयन और सीट शेयरिंग. कांग्रेस इस चुनाव में लगभग 75 सीटों पर चुनाव लड़ने की रणनीति पर काम कर रही है. वहीं, राजद ने कांग्रेस को करीब 54 सीटें ऑफर की हैं. इस बैठक में यह भी तय किया जाएगा कि राजद पर दबाव बनाकर कांग्रेस को अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने का रास्ता कैसे सुनिश्चित किया जाए.

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने क्या कहा?

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा, “इस बैठक में बिहार चुनाव से जुड़े सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी. उम्मीदवारों का चयन और सीट शेयरिंग हमारी प्राथमिकता होगी. हमें पूरा विश्वास है कि बैठक सार्थक साबित होगी और आगे की रूपरेखा तैयार कर पाएंगे.”

चुनाव के लिए पार्टी की योजना तैयार- कृष्णा अल्लावरु

कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने कहा कि बैठक में विशेष रूप से यह देखा जाएगा कि किसे कहां से उतारना बेहतर रहेगा, ताकि पार्टी की जीत सुनिश्चित हो. उन्होंने कहा कि पार्टी ने बिहार चुनाव के लिए पूरी योजना तैयार कर ली है और अब उस योजना के आधार पर अगले कदम उठाए जा रहे हैं.

उन्होंने आगे कहा, हमारा उद्देश्य बिहार में चौतरफा विकास सुनिश्चित करना है. किसी के भी निजी हितों के साथ समझौता नहीं किया जाएगा। जिन मुद्दों को हम महत्वपूर्ण मानते हैं, उसी पर फोकस रहेगा. हमें विश्वास है कि आगामी चुनाव में अपेक्षित परिणाम हासिल होंगे.

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

13 घंटे ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

13 घंटे ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

13 घंटे ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

23 घंटे ago