Bihar

रामविलास की बरसी पर भावुक हुए चिराग, बोले- बिहार चुनाव में आपके सपने पूरे करूंगा

बिहार चुनाव को लेकर हलचल तेज है। एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर अभी तक सबकुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है। दरअसस एलजेपी (रामविलास) सुप्रीमो और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की चुप्पी से एनडीए सकते में नजर आ रही है। दिल्ली में बीजेपी के दिग्गज नेताओं से मुलाकात के बाद चिराग पासवान बुधवार को पटना पहुंचे।

पटना पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सीट शेयरिंग मामले पर बड़ा बयान भी दिया। उन्होंने एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर कहा कि अभी शुरुआती दौर की वार्ता चल रही। सही समय आने पर सब बता दिया जाएगा। इस बीच चिराग पासवान ने अपने पिता स्वर्गीय रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर उन्हें याद भी किया और कहा कि जो जिम्मेदारी उनके पिता ने उनके कंधों पर सौंपी थी उसे निभाना उनके जीवन का उद्देश्य है।

चिराग पासवान ने एक्स पर अपने पिता को श्रद्धांजलि देते हुए तस्वीर शेयर की और लिखा, ‘पापा, आपकी पुण्यतिथि पर आपको मेरा नमन। मैं विश्वास दिलाता हूं कि आपके दिखाए मार्ग और आपके विजन “बिहार फ़र्स्ट, बिहारी फ़र्स्ट” को साकार करने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हूं। बिहार के समग्र और सर्वांगीण विकास का जो सपना आपने देखा था, अब समय आ गया है उसे धरातल पर उतारने का। आपने मेरे कंधों पर जो जिम्मेदारी सौंपी थी, उसे निभाना मेरे जीवन का उद्देश्य और कर्तव्य है।

बिहार में लोकतंत्र का महापर्व शुरू होने जा रहा है। आगामी चुनाव आपके संकल्प को पूरा करने का अवसर है — बिहार को नई दिशा देने, हर बिहारी के सपनों को साकार करने का अवसर है। आपके द्वारा बनाई गई लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कारवां को आगे बढ़ाने के लिए मैं दृढ़ संकल्पित हूं। पार्टी के हर एक कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का सपना है कि आगामी चुनाव में आपके सपनों को पूरा किया जा सके। पापा, आपकी प्रेरणा – आशीर्वाद और आदर्श सदैव मेरे मार्गदर्शक रहेंगे।’

आपको बता दें कि इससे पहले मंगलवार को भाजपा के बिहार चुनावी प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने दिल्ली में चिराग पासवान से मुलाकात की थी। लेकिन इस मुलाकात के बाद भी चिराग की चुप्पी कायम रही थी। सूत्रों की मानें तो चिराग एनडीए गठबंधन में कम से कम 43 सीटों पर अड़े हैं। इसके पीछे 2024 लोकसभा चुनाव के परिणाम और 2020 एवं 2015 के पार्टी के प्रदर्शन को आधार बताया जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर से सटे धुरलख स्थित दुर्गा मंदिर का दान पेटी तोड़कर नगदी की चोरी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत धुरलख पुरानी दुर्गा पूजा समिति की दुर्गा…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में कहीं जमीन नहीं तो कहीं भवन जर्जर, स्कूलों की बदहाली पर AISA का ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान जारी

समस्तीपुर : शहर के भूमिहीन और भवनहीन प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO ने थानाध्यक्षों को विधि व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : समस्तीपुर सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में मंगलवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

2 घंटे ago

स्कार्पियो से गिरकर घायल रिकवरी कर्मी की PMCH में इलाज के दौरान मौ’त, Loan पर लिये वाहन की जब्ती के दौरान स्कार्पियो से घसीटा

समस्तीपुर : मुफ्फसिल के धुरलख चौक के समीप 17 सितंबर को स्कार्पियो जब्त करने के…

2 घंटे ago