Bihar

इतनी रोशनी में भी लालटेन चाहिए क्या? समस्तीपुर की रैली में विपक्ष पर तंज, डिजिटल बिहार की दी नई दिशा

समस्तीपुर के दुधपुरा मैदान में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित किया। जनसैलाब से भरे मैदान में जब पीएम मोदी ने लोगों से अपने मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाने को कहा, तो कुछ ही पलों में पूरा मैदान रोशनी से नहा उठा। यह दृश्य देखकर पीएम मुस्कराए और चुटकी लेते हुए कहा की इतनी रोशनी में भी आपको लालटेन की जरूरत है क्या? बिहार अब लालटेन वाले दिनों को पीछे छोड़ चुका है।

इस दौरान प्रधानमंत्री ने राज्य की डिजिटल प्रगति और युवाओं की आत्मनिर्भरता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने इंटरनेट को गांव-गांव तक पहुंचाया है और भारत में डेटा इतना सस्ता कर दिया कि एक जीबी डेटा अब एक कप चाय से भी सस्ता है। पीएम ने बताया कि बिहार के युवा अब इसी डिजिटल क्रांति का लाभ उठाकर ऑनलाइन कमाई कर रहे हैं और खुद रोजगार सृजित कर रहे हैं।

भाषण के दौरान प्रधानमंत्री ने 17 बार जंगलराज शब्द का इस्तेमाल करते हुए महागठबंधन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने जनता से अपील की कि राज्य को फिर से अंधकार के दिनों में न लौटने दें।

रैली में पीएम मोदी ने नया नारा देते हुए कहा की ‘नई रफ्तार से चलेगा बिहार, फिर आएगी एनडीए सरकार।’ उन्होंने कहा कि आज पूरा बिहार कह रहा है फिर एक बार एनडीए सरकार, फिर एक बार सुशासन सरकार।

Avinash Roy

Recent Posts

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

33 मिनट ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

5 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

5 घंटे ago

बिहार में Sudha की तर्ज पर खुलेंगे ‘तरकारी आउटलेट’, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार, समस्तीपुर में प्रखंड स्तर पर होगा सब्जी कलेक्शन सेंटर

समस्तीपुर : राज्य में सब्जी किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग…

5 घंटे ago

‘गुंडई क्या होती है दिखा देंगे’, बिहार में दारोगा को चैलेंज करनेवाले दोनों बदमाश ढेर, एक STF जवान भी शहीद

बिहार में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले दो और अपराधियों का एनकाउंटर कर दिया…

7 घंटे ago