Bihar

प्रशांत किशोर को झटका; NDA उम्मीदवार के समर्थन में जनसुराज प्रत्याशी ने वापस ले लिया अपना नामांकन

बिहार में बदलाव का दावा करने वाले किशोर को चुनाव से पहले प्रशांत बड़ा झटका लगा है। बक्सर के ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र से जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार डॉ सत्यप्रकाश तिवारी ने नाटकीय घटनाक्रम में सोमवार को अंतिम समय में अपना नामांकन वापस ले लिया। डॉ सत्यप्रकाश तिवारी के इस निर्णय ने सबको चौंका दिया है। जनसुराज पार्टी उम्मीदवार डॉ तिवारी के नामांकन वापस लेने का मामला पूरे विधानसभा क्षेत्र ही नहीं जिला व राज्यस्तर पर चर्चा का विषय बन गया है।

अचानक मिली इस सूचना से जनसुरज पार्टी के नेता एवं समर्थक हतप्रभ और हैरान है। नामांकन वापसी के मामले की सभी अपने-अपने तरीके से चर्चा कर रहे हैं। यह मामला विधानसभा चुनाव के प्रारंभिक दौर में ही जन सुराज के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। जन सुराज के सूत्रों ने बताया कि पूरे बिहार में डॉ सत्यप्रकाश तिवारी इकलौते उम्मीदवार है जिन्होंने नामांकन वापस लिया है। स्वास्थ्य कारणों से नामांकन वापस लेने का बहाना बनाया जा रहा है।

नामांकन वापस लेने के बाद डॉ सत्यप्रकाश तिवारी ने लोजपा प्रत्याशी से मुलाकात की सत्य प्रकाश ने उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। कहा है कि एनडीए की बिहार में सरकार बनेगी। ब्रह्मपुर से लोजपा प्रत्याशी हुलास पांडेय को जिताने की अपील की है। सत्यप्रकाश तिवारी के इस कदम से राजनैतिक गलियारे में चर्चा गर्म है।

प्रशांत किशोर ने राज्य की सभी 243 विधानसभा सीटों पर बिना किसी से गठबंधन किए अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। जन सुराज पार्टी ने सभी सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारा है। मीडिया के मंचों पर प्रशांत किशोर दावा करते हैं कि उनकी पार्टी 150 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज कर बिहार में सरकार बनाएगी और बदलाव लाएगी। लेकिन, चुनाव से पहले ही उनका कुनबा बिखरने लगा है। टिकट बंटवारे के बाद उनकी पार्टी में कलह और विद्रोह का दौर जारी है।

 

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

43 मिनट ago

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

18 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

18 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

18 घंटे ago