Bihar

पवन सिंह को Y+ सिक्योरिटी, 11 सुरक्षाकर्मियों और 2 कमांडो के घेरे में रहेंगे, आरा से BJP दे सकती है टिकट

बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को Y कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की गई है. गृह मंत्रालय (MHA) के सूत्रों के अनुसार यह सुरक्षा केंद्र सरकार के स्तर पर मंजूर की गई है. अब पवन सिंह के साथ हमेशा सशस्त्र कमांडो तैनात रहेंगे, जो उनके आने-जाने और सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे.

पवन सिंह की सुरक्षा में तैनात रहेंगे 11 कमांडो

सूत्रों के मुताबिक पवन सिंह की सुरक्षा के लिए अब कम से कम 11 सुरक्षाकर्मी और दो कमांडो तैनात रहेंगे. यह टीम उनके सार्वजनिक कार्यक्रमों, चुनावी रैलियों और निजी आवागमन के दौरान सतत सुरक्षा सुनिश्चित करेगी. चुनावी माहौल में यह कदम इस बात का संकेत है कि प्रशासन सुरक्षा और राजनीतिक संवेदनशीलता के प्रति सतर्क है.

हाल के दिनों में लगातार सुर्खियों में रहे हैं पवन सिंह

सूत्र बताते हैं कि यह कदम उनके हाल के दिनों में लगातार सुर्खियों में रहने और बढ़ती राजनीतिक-सामाजिक संवेदनशीलताओं के मद्देनजर उठाया गया है. पवन सिंह हाल में ही भाजपा के विनोद तावड़े और ऋतुराज सिन्हा के साथ उपेन्द्र कुशवाहा से मिलने गए थे. उसके बाद उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद चर्चा है कि पवन सिंह को आरा से चुनाव लड़ाया जा सकता है.

पत्नी ज्योति से भी चल रहा है विवाद

पिछले कुछ दिनों में पवन सिंह का पारिवारिक विवाद भी सुर्खियों में रहा. उनकी पत्नी ज्योति सिंह लखनऊ पहुंचीं और पवन पर मिलने से इनकार करने का आरोप लगाया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. इसके बाद पवन सिंह ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी, जिसके बाद ज्योति ने भी उस पर जवाब दिया. इस विवाद में करणी सेना ने ज्योति सिंह का साथ देने को कहा है. हरियाणवी एक्ट्रेस अंजली राघव की कमर छूने की बाद भी इनको लगातार धमकियां मिल रही थी.

बेटी को न्याय दिलाने के लिए लखनऊ पहुंचे पावरस्टार के ससुर

विवाद की गर्मी अब परिवार से बाहर निकलकर सार्वजनिक और राजनीतिक क्षेत्र तक पहुंच चुकी है. इसके साथ ही अभिनेता के ससुर रामबाबू सिंह की एंट्री भी हुई है. उन्होंने लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने की तैयारी की है और बेटी की सुरक्षा तथा न्याय की मांग रखेंगे.

Avinash Roy

Recent Posts

सदर SDO ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएं; 9 मामलों पर सुनवाई, संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई का निर्देश

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार के कार्यालय प्रकोष्ठ में सोमवार को जनता दरबार का…

34 मिनट ago

समस्तीपुर : मास्टरमाइंड बहू के द्वारा सास को लूटने के बाद ह’त्या की थी साजिश! पांच पन्नों की धमकी भरी पर्ची और तकनीकी साक्ष्य से खुला राज, एक गिरफ्तार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत अखतबारा गांव में 10 सितंबर की रात…

1 घंटा ago

बक्सर में छात्राओं से घिनौनी हरकत करने वाले दो शिक्षक बर्खास्त, शिक्षा मंत्री का कड़ा एक्शन

बक्सर के डुमरांव में छात्राओं से छेड़खानी और आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के मामले में…

4 घंटे ago

सम्राट चौधरी कब तक कुर्सी पर रहेंगे? नीतीश का नाम लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने की भविष्यवाणी

रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भविष्यवाणी की है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कब…

7 घंटे ago

अब जदयू के विधायक और मंत्री सीएम राहत कोष में देंगे सैलरी, बिहार के बाढ़ पीड़ितों को मदद

बिहार में बाढ़ पीड़ितों को राहत देने के लिए अब जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक…

7 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज में स्वच्छता पर्यवेक्षकों का जिला स्तरीय संघ संवाद, नई जिला कमेटी का गठन

समस्तीपुर : स्वच्छता कर्मी एवं स्वच्छता पर्यवेक्षक संघ, समस्तीपुर के तत्वावधान में रविवार को समस्तीपुर…

10 घंटे ago