Bihar

पटना में मीठापुर फ्लाईओवर के नीचे सड़क धंसी, पिकअप ट्रक समेत कई वाहन फंसे, मचा हड़कंप

बिहार में शनिवार को हुई भारी बारिश से अव्यवस्था का माहौल बन गया। राजधानी पटना के मीठापुर सब्जी मंडी में सड़क तेज बारिश की वजह से धंस गई। इसके अंदर पिकअप गाड़ी पलट गई। रोड पर आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। बताया जा रहा है कि 3 साल पहले ही इस सड़क का निर्माण हुआ था। मूसलाधार बरसात होने से सड़क के नीचे की मिट्टी खिसक गई, जिस वजह से डामर रोड धंस गया। रोड पर करीब 10 फीट गहरा गड्ढा हो गया है।

जानकारी के अनुसार दयानंद स्कूल के पास मीठापुर पुल के नीचे वाला डामर रोड धंस गया। यह वाकया शनिवार सुबह का बताया जा रहा है। सड़क धंसने के दौरान उस पर गुजर रहे दो पिकअप वाहन उसमें पलट गए। बाद में उनके अंदर से सामान खाली कर गाड़ियों को किसी तरह बाहर निकाला गया।

सूत्रों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते ज़मीन के नीचे की मिट्टी बह गई, जिसके कारण यह धंसाव हुआ। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और इलाके में भारी ट्रैफिक जाम लग गया। सुरक्षा के मद्देनज़र प्रशासन ने फिलहाल फ्लाईओवर के नीचे की सड़क को पूरी तरह बंद कर दिया है।

पटना में शुक्रवार देर रात से हो रही लगातार बारिश से कई मोहल्लों में जलभराव हो गया। बायपास से सटा आबादी क्षेत्र एक बार फिर जलमग्न हो गया। गली-मोहल्लों में जलजमाव से आम जनता परेशान है। बुडको और नगर निगम के कर्मचारी सुबह से जल निकासी अभियान में जुटे हुए हैं। राजधानी के अलग-अलग इलाकों के लिए क्यूआरटी सक्रिय की गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में टायर दुकान से 54 पीस नकली ट्यूब किया गया बरामद, नगर थाने में FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में नियमित गैस आपूर्ति को लेकर SDO की वितरकों संग बैठक, गैस वितरण व्यवस्था सुधारने को बनी निगरानी टीम

घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…

3 घंटे ago

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

7 घंटे ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

12 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

12 घंटे ago