Bihar

नोट जलाने वाले इंजीनियर के खिलाफ EOU ने की चार्जशीट, पत्नी बबली राय भी अभियुक्त

ग्रामीण विकास विभाग के भ्रष्ट सुपरिटेंडेंट इंजीनियर विनोद कुमार राय के विरुद्ध ईओयू (EOU) ने चार्जशीट दर्ज की. वह मूल रूप से समस्तीपुर जिले के हसनपुर के रहने वाले है. विनोद राय के खिलाफ नोट जलाने के मामले में चार्जशीट दर्ज की गई है. ईओयू ने इनके घर से करोड़ों के जले नोट बरामद किए थे. छापेमारी के दौरान विनोद राय के घर से 52 लाख रुपये बरामद किया गया था. आगे की जांच जारी है. इस मामले में विनोद राय का सह आरोपी बबली राय फरार है. ईओयू बबली राय के खिलाफ कुर्की जप्ती की कारवाई करने में जुटी है. 22 अगस्त को पटना में ईओयू की टीम ने विनोद राय के घर पर छापेमारी की थी.

इसी साल अगस्त में इकोनॉमिक ऑफेंस यूनिट (EOU) ने बड़ी कारवाई करेत हुए ग्रामीण कार्य विभाग में सुपरिटेंडेंट इंजीनियर के पद पर काम कर रहे विनोद कुमार राय के ठिकाने पर छापेमारी की थी. ईओयू की रेड में लाखों रुपये कैश, गहने और लाखों रुपये की घड़ियां बरामद हुई थी.

विनोद की पत्नी ने जांच से बचने के लिए पैसों में लगाई थी आग

ईओयू की टीम से बचने के लिए विनोद कुमार राय की पत्‍नी ने लाखों रुपये के करेंसी नोटों को आग लगा दी थी. इसमें अधजले नोट बरामद किए गए थे. ईओयू ने विनोद कुमार राय के पटना स्थित भूतनाथ रोड स्थित आवास पर रेड के दौरान लाखों रुपये नकद कैश के साथ ही करोड़ों रुपये की जमीन के कागज, कई बैंकों के लॉकरों में ज्‍वेलरी, लाखों रुपये के अधजले नोट, गहने और करीब 6 लाख रुपये की घड़ियां बरामद की थी.

भ्रष्टाचार के मामले में फर्श से अर्श तक पहुंचे विनोद

विनोद कुमार राय ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग में नौकरी शुरू की. कहा जाता है कि जब उन्होंने शुरू में अपनी मेहनत और अपने काम से अपने दफ्तर में सभी को काफी इंप्रेस किया. बिहार सरकार के लिए काम करते हुए विनोद राय सड़क और बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) से जुड़े प्रोजेक्ट में भूमिका निभाते रहे. इन प्रोजेक्ट्स पर काम करते हुए उन्होंने खूब पैसे छापे. ईओयू की रेड में पता चला है कि बबली राय के नाम पर कई संपतियां और बैंक खाते भी हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में टायर दुकान से 54 पीस नकली ट्यूब किया गया बरामद, नगर थाने में FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में नियमित गैस आपूर्ति को लेकर SDO की वितरकों संग बैठक, गैस वितरण व्यवस्था सुधारने को बनी निगरानी टीम

घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…

5 घंटे ago

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

9 घंटे ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

14 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

14 घंटे ago