बिहार विधानसभा चुनाव के माहौल में मोकामा एक बार फिर सुर्खियों में है। जेडीयू के चर्चित बाहुबली नेता और उम्मीदवार अनंत सिंह ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अगर इस बार नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं बनते, तो वे भी राजनीति से संन्यास ले लेंगे। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, “वही (नीतीश कुमार) हमें राजनीति में लाए, अगर वे नहीं रहेंगे तो मैं भी नहीं रहूंगा इस लाइन में।”
अनंत सिंह ने न्यूज पिंच को दिए इंटरव्यू में कहा कि नीतीश कुमार ही उनकी राजनीतिक पहचान के असली सूत्रधार हैं। उन्होंने कहा, “नीतीश बाबू ने ही हमें मौका दिया, उन पर भरोसा जताया। अगर वे मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे, तो विधायक बनकर भी मैं कुर्सी पर नहीं बैठूंगा।” उनका कहना था कि बिहार में विकास और स्थिरता का पर्याय सिर्फ नीतीश कुमार ही हैं।
दूसरा नीतीश कुमार पैदा नहीं लेगा: अनंत सिंह
प्रशांत किशोर की उस भविष्यवाणी पर भी अनंत सिंह ने करारा जवाब दिया, जिसमें कहा गया था कि 14 नवंबर के बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। इस पर अनंत ने चुटकी ली, “वो मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे तो क्या प्रशांत किशोरी सीएम बनेंगे? बिहार में नीतीश जैसा दूसरा कोई नहीं। भूतो ना भविष्यति, बिहार में नीतीश कुमार दोबारा पैदा नहीं होगा।”
प्रतिद्वंदियों पर क्या बोले अनंत सिंह
गौरतलह है कि मोकामा से अनंत सिंह के मुकाबले में बाहुबली सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी आरजेडी के टिकट पर मैदान में हैं। अपने प्रतिद्वंदियों के बारे में पूछे जाने पर अनंत सिंह ने कहा कि वे किसी से मुकाबले की राजनीति नहीं करते, जनता के बीच काम और ईमानदारी से सेवा करना ही उनका तरीका है। उन्होंने कहा, “मैंने क्षेत्र में सड़कों से लेकर पानी तक का काम किया है। जनता संतुष्ट है, इस बार भी काम ही हमारा चेहरा है।”
समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…
समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…